Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी के मौसम में दुल्हन बन रही हैं तो आपके लिए बड़े काम हैं ये 5 ट्रीटमेंट
गर्मी के साथ साथ शादी का सीजन भी आ चुका है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में शादी करने जा रही हैं तो आपको अपने खास दिन पर सुंदर दिखने के लिए मार्केट में मौजूद ट्रीटमेंट के बारे में पता होना चाहिए।

ज्यादातर लड़कियां अपनी शादी पर सुंदर दिखने के लिए पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। इससे त्वचा से संबंधित कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि शादी से कम से कम 6 दिन पहले वैक्सिंग करवानी चाहिए वरना इसकी वजह से स्किन पर दाने और लालपन हो सकता है।
बेदाग त्वचा के लिए केमिकल पीलिंग भी ली जाती है लेकिन अगर आप पहली बार पीलिंग करवाने वाली हैं तो ठीक शादी से पहले ये ट्रीटमेंट लेना सही नहीं है। वहीं अगर आप मार्केट में मौजूद उपचारों के बारे में जानना चाहती हैं और उन्हें अपनी शादी पर ट्राई करना चाहती हैं तो आज इस लेख के जरिए हम आपको इस विषय में कुछ बातें बताना चाहते हैं। जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले किन ट्रीटमेंट से दुल्हन का चेहरा चमक सकता है।

हाइड्रा फेशियल
इसमें हाइड्रा डर्माब्रेशन प्रक्रिया चलाई जाती है जिसमें क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, एक्स्ट्रैक्शन, हाइड्रेशन आदि किया जाता है। चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे, बारीक रेखाएं, झुर्रियों, बंद रोमछिद्रों, तैलीय त्वचा, मुहांसे और हाइपर पिगमेंटेशन को इससे ठीक किया जा सकता है।

पीलिंग
त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए पीलिंग की जाती है। इस ट्रीटमेंट में त्वचा से पूरी तरह से गंदगी हटाई जाती है।

स्किन ब्राइटनिंग
इसमें चेहरे की रंगत को निखारा जाता है। ये जरूर जान लें कि गहरे रंग पर भी स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट दी जाती है।

डर्मल फिलर्स
इसमें जैल जैसे तत्व को त्वचा के अंदर डाला जाता है जिससे स्किन मुलायम बनती है और त्वचा में कसाव आता है।

अंडर आई ट्रीटमेंट
अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल हैं तो आपको अंडर आई ट्रीटमेंट लेना चाहिए। फिलर्स डार्क सर्कल को गायब कर आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
