Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दमकती त्वचा पाने के लिए जेब ढीली करने की जरूरत नहीं, फॉलो करें ये टिप्स
हर लड़की चाहती है कि उसे दमकती और सबसे जरूरी बेदाग त्वचा मिले। एक्ने दूर करने वाले क्रीम से लेकर डर्मोटोलॉजिस्ट के पास जाकर वो ना जाने कितने ही पैसे खर्च कर देती हैं और साफ स्किन की इच्छा भी पूरी नहीं हो पाती है।

लेकिन अगर आपको ये जानकरी मिले की स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है तो? जी हां, एक्सपर्ट्स के बताए कुछ ऐसे टिप्स हैं जो बिना किसी खर्चे के आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन दे सकते हैं। आइए जानते हैं उन पांच चमत्कारी उपायों के बारे में।

हमेशा धोएं अपने हाथ
बहुत महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी क्या फेस पर जिद्दी एक्ने नजर आते हैं? ये आपके हाथों की वजह से हो सकता है जिसमें ना जाने कितने बैक्टीरिया रहते हैं। चाहे आप कमरे के दरवाजे का नॉब छुएं या फिर मेट्रो में सफर करके आएं, आपके हाथ चेहरे पर होने वाले एक्ने का बहुत बड़ा कारण है। अगर आप चाहते हैं कि हाथों के ये खतरनाक बैक्टीरिया आपके चेहरे को नुकसान ना पहुंचाएं तो निरंतर अंतराल में आप हैंड वॉश करते रहें। साथ ही बार बार अपना चेहरा छूने से भी बचें।

बदलें अपने तकिये का कवर
समय समय पर अपनी बेडशीट और खासतौर से तकिये का कवर बदलते रहें, इससे सच में काफी फर्क पड़ेगा। आपके बाल और शरीर में लगे तेल, लोशन और दूसरे कारणों से इनमें बहुत ज्यादा बैक्टीरिया आ जाते हैं। आप चेहरे पर इन कीटाणुओं को फैलने से रोकना चाहते हैं तो हर हफ्ते अपने तकिये का कवर बदलें।

चेहरे के बल पर ना सोएं
आपके सोने के तरीके से भी बहुत फर्क पड़ता है। आप कोशिश करें कि आप अपनी पीठ के बल ही लेटें। इससे आपका चेहरे तकिये के कवर और बेडशीट से बचा रहेगा। चेहरे के बल पर लेटने से एक्ने के साथ साथ झुर्रियों की समस्या भी पैदा हो जाती है।

खुद से तैयार करें एक्ने ट्रीटमेंट
एक्सपर्ट्स घर पर ही एक्ने दूर करने के लिए जो ट्रीटमेंट बताते हैं वो सी-सॉल्ट का इस्तेमाल करके तैयार होती है। आप सी-सॉल्ट और पानी लेकर पेस्ट बना लें। अपने चेहरे पर एक्ने के जिद्दी दाग को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इसे 10 मिनट तक के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

योगा का ले सहारा
बहुत सारे एक्सपर्ट्स और कई सेलेब्रिटी भी योग से स्किन को मिलने वाले फायदों के बारे में बताते आए हैं। अगर आप योगा करने के मामले में नए हैं और इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी आपके पास नहीं है तो आप रोजाना पांच मिनट के लिए अधोमुख श्वान आसन (डाउनवर्ड डॉग) कर सकते हैं। ये शरीर में रक्त संचार को बेहतर करेगा और त्वचा जवां नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
