Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस गर्मी में ट्राई करें ये हर्बल फेस पैक, मिलेगी दमकती त्वचा
मौजूदा समय में हर कोई साफ़, बेदाग़ और स्वस्थ त्वचा पाना चाहता है लेकिन रोजमर्रा की भागदौड़ में लोग पार्लर जाने का समय भी नहीं निकाल पाते हैं। व्यस्त लाइफस्टाइल और नौकरी के चलते लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं होता है। ऐसे ही लोगों के लिए हम कुछ ऐसे हर्बल फेस पैक लेकर आए हैं जिन्हें आप घर में तैयार करके हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

अच्छी त्वचा पाने के लिए आपको हर बार पार्लर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, घर बैठे भी आप अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान ब्यूटी टिप्स।

पार्सले का फेस पैक
पार्सले में विटामिन सी और ए पाया जाता है। ये सेहत के लिए अच्छा होने के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ये स्किन को सॉफ्ट करता है और इसमें पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन और विटामिन त्वचा में कसाव लाते हैं।
सामग्री
पार्सले की कुछ पत्तियां
1 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच शहद
गुलाब जल की कुछ बूंदें
विधि
सबसे पहले पार्सले की पत्तियों को धो लें और फिर काट लें। अब इसका बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में नींबू का रस और शहद डालकर मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो गुलाब जल मिले हुए पानी से चेहरा धो लें। आप ये पैक हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। त्वचा के दाग-धब्बे दूर होने के साथ स्किन सॉफ्ट होगी।

पंपकिन और अंजीर का पैक
अंजीर में विटामिन्स की मात्रा भरपूर होती है। इसमें अल्फा हाइड्रो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इस पैक की मदद से आपकी त्वचा की रंगत ही साफ़ नहीं होगी बल्कि एक्सफोलिएशन में भी मदद मिलेगी।
सामग्री
2 अंजीर
1 कप पंपकिन यानी कद्दू का पेस्ट
बादाम तेल की कुछ बूंदें
थोड़ा सा गुलाबजल
विधि
सभी चीजों को एक साथ मिला लें। अपना चेहरा साफ करने के बाद ही इस पेस्ट को लगाएं। इस पेस्ट को लगाने के बाद करीब एक घंटा इंतजार करें और फिर चेहरे को गुलाबजल से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल आप महीने में एक बार जरूर करें।

तुलसी और पुदीने का फेस पैक
तुलसी और पुदीना दोनों ही गुणकारी पौधे हैं। ये एंटी-माइक्रोबिएल होते हैं जो त्वचा पर हुए एक्ने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
सामग्री
आधा कप तुलसी के पत्ते
1 चम्मच पुदीना के पत्ते
थोड़ा सा पानी
विधि
तुलसी और पुदीने के पत्तों को मसल लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे आप रात भर के लिए लगा छोड़ दें। सुबह होते ही चेहरा धो लें। गर्मियों में इस पैक से आपको राहत मिल सकती है। ये आप तब लगाएं जब चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो।

अंगूर का फेस पैक
अंगूर के इस्तेमाल से त्वचा सूरज से निकलने वाली खतरनाक यूवी किरणों से बची रहती है। ये ऑयली और नॉर्मल दोनों स्किन टाइप के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री
2 चम्मच अंगूर का रस
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच गेहूं का आटा
विधि
आप इन सभी चीजों को मिक्स कर लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पैक जब सूख जाए तब कॉटन बॉल को गीला करें और ऊपर की दिशा में हाथ चलाते हुए अपना पैक हटाएं। इस पैक की मदद से स्किन टाइट होगी और रंगत भी साफ़ होगा।

मैरीगोल्ड का फेस पैक
आप मैरीगोल्ड यानी गेंदे के फूल का इस्तेमाल करके भी फेस पैक तैयार कर सकते हैं। ये भी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।
सामग्री
3 से 4 गेंदे के फूल
1 चम्मच शहद
थोड़ा सा कच्चा दूध
विधि
सबसे पहले गेंदे के फूल को थोड़ा मसल लें और फिर उसमें बाकी सामग्री मिला दें। इस मिश्रण को अपने इसे चेहरे और गर्दन पर तकरीबन 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। अगर आप दमकती हुई त्वचा चाहते हैं तो इस पैक का प्रयोग हफ्ते में दो बार करें। ड्राई स्किन के लिए ये पैक काफी असरदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
