Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
चीनी के पेस्ट से करें वैक्सिंग, सस्ता और टिकाऊ है ये उपाय
शरीर पर मौजूद अनचाहे बाल किसे पसंद नहीं होते हैं, ये न सिर्फ खूबसूरती बल्कि इससे शरीर के हाइजीन को भी जोड़कर देखा जाता है। हम में से कई लोग पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाते हैं। लेकिन कई लोग दर्द की वजह से पार्लर जाने में कतराते हैं। लेकिन घर में मौजूद चीनी की मदद से भी शरीर से अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। चीनी से वैक्स बनाकर घर पर ही आप वैक्सिंग कर सकते हैं। जिसे शुगरिंग कहा जाता है? जानें इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।

क्या होता है शुगरिंग?
शुगरिंग को शुगर वैक्स कहते हैं। शरीर में बाल हटाने के लिए ये बहुत ही आसान और नेचुरल सा उपाय है। इसमें चीनी, नींबू का रस और पानी मिलाकर वैक्स बनाई जाती है। जो त्वचा से अच्छे तरीके से अनचाहे बाल को हटाता है।
चीनी से बाल हटाने के लिए सामग्री
- एक नींबू
- आधा कप चीनी
- आधा कप पानी
बाल हटाने का तरीका
इसका इस्तेमाल करने के लिए चीनी और नींबू के रस को निचोड़कर पानी में मिलाकर ब्लेंड करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह एक स्टिकी पेस्ट न बन जाएं। कुछ मिनटों के लिए इस पेस्ट को रख दें। अब स्पेटुला से पेस्ट को हाथों पर लगाएं। इसके बाद थोड़े पेस्ट को बालों की ग्रोथ के विपरीत तरफ लगाएं। अब पेस्ट को सूखने दें, इससे ज्यादा न सुखाएं, सूखने क बाद इसे बालों की ग्रोथ की दिशा में हटाएं।
शुगरिंग से होने वाले फायदे
- ये त्वचा से अनचाहे बाल हटाने के साथ ही मृत कोशिकाएं भी हटाकर त्वचा में निखार लाता है।
- इससे जलने और रैशेज की नहीं होती है दिक्कत।
- इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
- चीनी की वैक्स से बाल हटाने के लिए आपको स्ट्रिप्स की जरुरत नहीं होती है साथ ही इसमें वैक्सिंग के समय होने वाला दर्द भी नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
