Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
पेट और जांघों पर बन रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन उपायों से छुड़ाएं निशान
शरीर के किसी भी अंग पर खिंचाव के निशान बन जाए तो वो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। जब आपकी त्वचा बढ़ती है, आपके शरीर में उतार चढ़ाव आता है, खासतौर पर जब आपका वजन बढ़ता है तो त्वचा में खिंचाव के निशान बनने लगते हैं। ये निशान किसी भी तरह की बीमारी या गंभीर शारीरिक समस्या का संकेत नहीं देती है, मगर ये देखने में बुरे जरूर लगते हैं।

त्वचा में खिंचाव किसी भी महिला या पुरुष के शरीर में हो सकता है। आमतौर पर ये परेशानी युवावस्था तथा महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान देखी जाती है। अगर किसी भी कारण शरीर में खिंचाव के निशान दिखने लगे हैं तो आप इन चीजों का इस्तेमाल करके उन मार्क्स को हटा सकते हैं।

विक्स वेपोरब
विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम के दौरान तो आप करते ही हैं। हर घर में मिल जाने वाले विक्स वेपोरब की मदद से आप त्वचा पर आए खिंचाव के निशान को कम कर सकते हैं। आप निशान के ऊपर विक्स बाम लगाएं और फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो असर जरूर नजर आएगा।

नींबू का रस
एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें। अपने स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया में ताजा नींबू का रस गोलाकार दिशा में लगाएं। इसे दस मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

बादाम का तेल
शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई तेल ले लें और फिर उसमें एक या दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। आप चाहें तो इसमें जैव-तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब तेल के इस मिश्रण को थोड़ा गर्म कर लें। इस हल्के गर्म तेल को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। ध्यान रहे कि आप इसे गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाएं और इसे सूखने तक मलते रहें। खिंचाव के निशान को हटाने के लिए आप दिन में दो बार इसका इसी तरह प्रयोग करें।

बेसन और खीरे का रस
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप एक और उपाय कर सकते हैं। आप कटोरी में बेसन लें और उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर पेस्ट बना लें। इसे अपनी प्रभावित त्वचा पर लगाएं और दस मिनट तक सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। बेहतर नतीजे पाने के लिए ये उपचार आप दिन में एक या दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
