Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं बादाम का ये फेस पैक
क्या आपकी त्वचा भी ऑयली है? तो फिर स्किन की देखभाल के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती होगी।
एक्स्ट्रा ऑयल को नियंत्रित करने के लिए आप हमेशा परेशान रहती होंगी। उदाहरण के लिए, यदि आप घर से बाहर जाने के बारे में सोच रही हैं तो उससे पहले आपको अपने पर्स में टिश्यू पेपर्स, ब्लॉटिंग पेपर्स, लोशन, सीरम आदि रखने पड़ते होंगे।

लेकिन ऐसी कौन सी चीज है जिसकी मदद से आप लंबे वक्त तक के लिए अपनी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल दूर रख सकती हैं? ऐसी कौन सी चीज है जिसके उपाय के बाद एक बार फिर आपकी त्वचा सांस ले सकती है? इसका जवाब बेहद आसान है और वो है घरेलू उपाय। आज जानते हैं कि बादाम का इस्तेमाल करके कैसे आप ऑयली त्वचा से राहत पा सकती हैं।

बादाम से त्वचा को मिलते हैं ये फायदे
बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड और भी खूबियां मौजूद होती हैं जिनकी वजह से जब ऑयली स्किन की बात आती है तब ये उसके उपचार के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।
ये एक्ने और पिंपल्स पर काम करता है।
ये त्वचा के अतिरिक्त ऑयल से राहत देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं।
ये एजिंग के लक्षणों से लड़ता है।
ये त्वचा को नम, स्वस्थ और ग्लोइंग रखता है।

ऑयली स्किन के लिए बादाम का फेस पैक कैसे तैयार करें?
सामग्री
5-6 बादाम
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच दही
1 चम्मच कच्चा दूध

कैसे करें तैयार
रात भर थोड़े बादाम भीगने के लिए रख दें। अगली सुबह इन्हें छील कर क्रश कर लें जिससे ये थोड़ा बारीक हो जाएं। अब इसे अलग रख दें।
अब एक बाउल लें और उसमें थोड़ी मुल्तानी मिट्टी और शहद डाल लें। इन दोनों सामग्रियों को मिलाएं।
अब इस मिश्रण में दही मिलाएं और सब को मिलाएं।
अब इसमें दूध मिलाएं और मिक्स करें।
अब पीसे हुए बादाम को इसमें डाल दें और एक अच्छा पेस्ट तैयार करें।
ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं। आंख, कान और मुंह का ध्यान रखते हुए इसे अप्लाई करें।
अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरा धो लें।
मनचाहा परिणाम पाने के लिए हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
