Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
क्या आपने सुना है लिप ऑयल के बारे में
आजकल ड्राई मैट लिपस्टिक का बहुत चलन है लेकिन गर्मी के मौसम में शाइनी और ग्लॉसी होंठों का दौर फिर से आ गया है। अपने होठों पर आप क्रीमी लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगा सकती हैं। हालांकि, लिप ग्लॉस थोड़ी मैस्सी और स्टिकी होती है। अगर आप अपने होंठों पर कुछ ग्लॉसी लेकिन बिना स्टिकनेस के लगाना चाहती हैं तो आप लिप ऑयल आजमा सकती हैं।

क्या है लिप ऑयल
लिप ऑयल कोई नई चीज नहीं है। होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और लिप ऑयल इसके लिए पोषक कंडीशनर का काम करते हैं। ये होंठों को मॉइश्चराइज करता है। अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा फटे या रूखे हैं तो आपको रात को सोते समय लिप ऑयल जरूर लगाना चाहिए।
अब हर कॉस्मेटिक काउंटर पर लिप ऑयल आसानी से उपलब्ध हैं। फटे और रूखे होंठों की देखभाल के लिए लिप ऑयल बेहतरीन उपाय है। लिपस्टिक लगाने के बाद भी लिप ऑयल होंठों को मुलायम और नरम रखता है।

क्या इससे होंठों की शेप उभरती है?
लिप ऑयल कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट से ज्यादा होंठों की देखभाल करता है। इससे होंठ उभरे हुए तो नहीं लगते लेकिन अपने होंठों पर रेगुलर लिपस्टिक के साथ आप इसे लगा सकती हैं। इसके अलावा लिप ऑयल होंठों को हाइड्रेट भी करते हैं जिससे फटे होंठों की दिक्कत दूर होती है।

ऑयल या ग्लॉस
लिप ऑयल बहुत हल्का होता है और ये चिपचिपा भी नहीं होता जबकि लिप ग्लॉस भारी होता है। लिप ऑयल आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications