Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला
दुनियाभर में तीखे नैन नक्श के लिए जानी जाती है ईरानी महिलाएं, जानें खूबसूरती के राज
ईरानी महिलाओं की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। हालांकि उनकी इस खूबसूरती की वजह ईरान की भौगोलिक और जेनेटिक कंडीशन्स तो हैं ही, लेकिन इसका क्रेडिट कुछ फूड्स और घरेलू नुस्खों को भी जाता है।
ईरानी महिलाएं खूबसूरती के मामले में काफी कॉन्शियस होती है। वे ब्यूटी और फिगर को मेंटेन करने के लिए अपनी डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड लेना पसंद करती हैं। इससे उनकी स्किन ग्लोइंग होती है। साथ ही बालों की शाइनिंग बरकरार रहती है। हम बता रहे हैं क्या खाकर ईरानी महिलाएं होती हैं इतनी खूबसूरत। साथ ही ब्यूटी को मेंटेन रखने के लिए वो क्या क्या जतन करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरानी महिलाएं सुंदर नैन-नक्श पाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेने से भी परहेज नहीं करती हैं। आइए जानते है कि ईरानी महिलाएं कैसे खुद की खूबसूरती को मैंटेन करती हैं।

मसाज थेरेपी
इस देश की महिलाएं बॉडी मसाज करने के लिए ज्यादातर नारियल का तेल इस्तेमाल करती है। इसके अलावा वो शहद में बदाम का तेल मिलाकर भी चेहरे पर लगाती हैं। सुदंर होठ के लिए वो अनार के तेल का इस्तेमाल करती है।

घरेलू नुस्खे
ईरानी महिलाएं कैमिकल्स युक्त प्रॉडक्ट्स की बजाए होममेड तरीकों से स्किन का ख्याल रखती हैं। वह घर पर अंडे व नींबू से फेस पैक बनाकर लगाती हैं। इससे ना सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि बढ़ती उम्र की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

नाक की प्लास्टिक सर्जरी
Nose Job या राइनोप्लास्टी ईरान में बहुत ही कॉमन है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान में सालाना 60 हजार महिलाएं अपनी नाक की सुंदरता बढ़ाने के लिए Nose job का सहारा लेती है। क्योंकि ईरान में तीखी नाक को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। तीखे नैन नक्श पाने के लिए ईरानी महिलाओं को प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेने में भी कोई परहेज नहीं हैं।

सूखे मेवे रहते है डाइट
सूखे मेवे में वे अखरोट को खुराक में शामिल करती हैं। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में और कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता। इसके साथ ही यह त्वचा को भी चमकदार बनाए रखता है।

नमक का पानी
यहां की महिलाएं नमक वाले पानी से नहाती हैं। इससे डैड स्किन आसानी से निकल जाती है और त्वचा पर किसी तरह की कोई एलर्जी भी नहीं होती।

खूबसूरत बालों के लिए
सिल्की एंड शाइनी बालों के लिए वह सीडर पाउडर को कंडीशनर के रुप में यूज करती है। इससे डैंड्रफ और बालों के रुखापन दूर होता है। इसके अलावा सीडर तेल से मालिश करने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।



Click it and Unblock the Notifications