Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मानसून में चेहरे और स्किन पर दे एक्स्ट्रा अंटेशन, इन टिप्स से इंफेक्शन रहेगा कोसो दूर
मानसून का मौसम, चिलचिलाती गर्मी के बाद राहत का अहसास करवाता है। लेकिन साथ में ही ये मौसम ढ़ेर सारी मौसमी बीमारी और संक्रमण को भी साथ लेकर आता है। जिसका सीधा असर चेहरे और शरीर पर पड़ता है। मानसून में शरीर के साथ ही चेहरे और बालों की एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरुरत होती है। बारिश के मौसम में हवा में अत्यधिक नमी हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे को बार-बार साफ करने की जरूरत महसूस होती है।
इस मौसम में अक्सर ही हवा, वातावरण, परिवेश, खान-पान सभी संक्रमित हो जाते हैं। विशेष कर त्वचा में संक्रमण होने पर महिलायों और पुरुष दोनों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। अक्सर ऐसे मौसम में हमारी त्वचा अस्थिर प्रतिक्रिया करने लगती है। कुछ दिनों के लिए त्वचा तेलीय हो जाती है, तो कभी शुष्क हो जाती है। अगर आपकी त्वचा स्वभाविक रूप से ही तेलीय है तो, मानसून के दिनों में आपको इसका ख़ास ख्याल रखना चाहिए। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आइए जानते है कैसा होना चाहिए मानसून स्किन केयर।

ईचिंग स्किन की समस्या दूर करने के लिए
बारिश के मौसम में चेहरे पर खुजली की समस्या भी देखी जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। स्किन के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। कुछ महिलाओं की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसटिव होती है और ब्लीचिंग के बाद उन्हें खुजली और जलन की समस्या से झूझना पड़ता है। ऐलोवेरा में मौजूद कूलिंग एजेंट आपके चेहरे की जलन और खुजली की समस्या को खत्म कर आपको निजात दिला सकते हैं।

चेहरे और बालों की नमी का रखें ध्यान
इस मौसम में ज्यादा नमी के वजह से जड़ों में पसीने की समस्या हो सकती है, इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार शैम्पू और कंडीशनर जरुर करें। इस मौसम में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपने बालों और त्वचा को अधिक देर तक गिला न रहे दे, क्यूंकि ऐसा करने से फंगल इन्फेक्शन हो सकता है।

घरेलू फेसपैक का करें इस्तेमाल
मानसून में खासतौर केमिकल ट्रीटमेंट लेने से बचना चाहिए। इस मौसम में चेहरा अत्यधिक ऑयली हो जाता है। ऐसे में बेसन या मुल्तानी मिट्टी के फेस-पैक का यूज कर सकते है। ये फैसपैक चेहरे से त्वग्वसा (sebum) को अवशोषित कर स्किन को फ्रेश और ऑयल फ्री बनाने में मदद करते हैं।

कम मेकअप करें
मानसून में मेकअप का इस्तेमाल कम करें। अधिक मेकअप की वजह से त्वचा सांस नहीं ले सकती और त्वचा पर अधिक ऑयल जमा होने लगता है।

हाइड्रेटेड रहें
मानसून में शरीर से पसीने के माध्यम से तरल-पदार्थ को बाहर निकल जाते हैं। इसलिए, जितना हो सके सादा पानी पीएं और नींबू-पानी, नारियल का पानी, ताजे फलों के रस का भी सेवन करें। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार रखेगा। इसके अलावा मानसून के दिनों में गरम पानी का सेवन करना चाहिए। गुनगुने पानी की तुलना में गर्म पानी त्वचा से तेल और टॉक्सिन को बेहतर तरीके से खत्म कर देता है। इससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग रहती है।

हैवी ऑयल लगाने से बचें
बारिश के दिनों में आपको हैवी ऑयल्स जैसे कि नारियल या अरण्डी का तेल नहीं लगाना चाहिए यह त्वचा में पोर्स को रोक सकता है। लेकिन आप नॉन- स्टिकी एसेंशियल ऑयल्स जैसे कि टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा से सीबम को अवशोषित कर मुहांसे व पिंपल्स होने की सम्भावना को कम कर देता है।

हाथों की सफाई का भी रखें ध्यान
पूरे दिनभर में हमारे हाथ कई जगह को छूते है जिसकी वजह से कई बैक्टीरिया हमारे हाथों के सम्पर्क में आती है। मानसून के मौसम में बैक्टीरिया का विकास बहुत तेज़ी से होता है। इस मौसम में बैक्टीरिया के संक्रमण से बचने के लिए हाथों की सफाई का भी विशेष ख्याल रखें और बार-बार चेहरे को छूने से बचें। बिना साफ़ किए हाथो को चेहरे पर लगाने से बैक्टेरिया चेहरे के सम्पर्क में आते हैं और चेहरे में पिंपल्स और मुंहासे में परिवर्तित हो जाते हैं।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी न पहनें
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो आपको इस मौसम में आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने से बचें। हवा में नमी की वजह से आपको इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल
- बारिश के दिनों में दिन में तकरीबन दो-तीन बार हल्का क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए ताकि स्किन के छिद्र बंद न हों।
- नैचुरल टोनर्स का इस्तेमाल करें, जैसे कि ग्रीन टी, नींबू और खीरा।
- मानसून में भी धूप की तेज हानिकारक किरणे आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अच्छे एसपीएफ वाला सनस्क्रीन जरुर यूज करें।



Click it and Unblock the Notifications
