Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अपनी स्किन टाइप के अनुसार ऐसे करें नाइट टाइम में स्किन केयर
आपकी स्किन चाहे जैसी भी टाइप की हो, नाइट स्किन केयर तो सभी के लिए जरूरी है। आपका शरीर और त्वचा रात के समय नींद के दौरान सबसे ज्यादा रिपेयर और रेजुवनेट होता है। आपको रात के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए जो त्वचा को पोषण दे। आज हम आपको बता रहे हैं कि विभिन्न स्किन टाइप के लिए नाइट स्किन केयर कैसे करनी चाहिए।

ऑयली स्किन
अगर आपका चेहरा तैलीय रहता है और आप इस तेल को अपने चेहरे से हटाना चाहती हैं तो आपको नींद के दौरान स्किन की मरम्मत के लिए जरूर कुछ करके रखना चाहिए। तैलीय त्वचा पर ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए जो ज्यादा सख्त ना हो।
जेंटल क्लींजिंग लोशन ही आपके लिए बेहतर रहेगा। मेकअप हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। तेल कम करने वाले फेसवॉश का प्रयोग करें। अपनी त्वचा को टोनर से हाइड्रेट करें। क्लींजिंग और टोनिंग के बाद अपने चेहरे पर फेशियल ऑयल लगाएं जिससे त्वचा को पूरा पोषण मिल सके। आखिर में हल्का मॉश्चराइजर लगाएं।
आपको हफ्ते में दो बार स्क्रब और मास्क भी इस्तेमाल करना चाहिए जिससे मृत त्वचा साफ हो जाए और बंद रोमछिद्र खुल जाएं।

रूखी त्वचा
रूखी त्वचा थोड़ी टाइट होती है और त्वचा फटी-फटी रहती है। पानी और हाइड्रेशन की वजह से ऐसा होता है। रूखी त्वचा आमतौर पर बेजान दिखती है और उस पर खुजली रहती है। इससे आप अपनी स्किन में जरूरी पोषण को संतुलित कर सकते हैं।
स्किन से धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए केमिकल फ्री फेसवॉश चुनें। पीएच को संतुलित रखने के लिए गुलाब जल या एल्कोहल फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। हाइड्रेटर लगाएं और सीरम या फेशियल ऑयल एवं मॉइश्चराइजर लगाएं। इन सब चीजों को स्किन पर सेट होने के लिए कुछ समय दें और उसके बाद ही सोने जाएं।
हल्के से स्क्रब करें और मास्क लगाएं। रूखी त्वचा को रोकने का सबसे अच्छा तरीका बॉडी बटर भी है।

सेंसेटिव स्किन
सेंसेटिव स्किन बहुत नाजुक होती है और इस पर किसी भी प्रॉडक्ट का उल्टा असर पड़ सकता है। ऐसी त्वचा पर थोड़े-से प्रदूषण और मौसम बदलने पर ही लालपन और धब्बे पड़ने लग जाते हैं। आप अपनी स्किन टाइप तो नहीं बदल सकते हैं लेकिन रात में स्किन की अच्छी तरह से देखभाल कर के उसे ठीक जरूर कर सकते हैं।
मेकअप और गंदगी को चेहरे से हटाने के लिए क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें। किसी हल्के क्लींजर से चेहरे को धोएं और फिर टोनर इस्तेमाल करें। फेस ऑयल से चेहरे को पोषण दें। फेशियल ऑयल से त्वचा को आराम मिलता है और कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
