Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
गर्मियों में सनस्क्रीन से कम नहीं है टमाटर का फेसपैक, जाने और भी फायदे

बचपन में माएं हमें सुंदर और लाल-लाल गालों के लिए टमाटर खाने के हिदायतें देती थी। लेकिन ये बात बिल्कुल सही हैं, डॉक्टर्स भी मानते हैं कि टमाटर खाने से चेहरा स्वस्थ और ग्लोइंग होता हैं। एक अध्ययन में भी ये बात सिद्ध हो चुकी है कि टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है। इसी के कारण टमाटर का रंग लाल होता है।
पके हुए टमाटर में यह तत्व उच्च स्तर पर पाया जाता है। उनका कहना है कि टमाटर खाने से आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक किरणों में भी सुरक्षित रहती है। टमाटर का फेसपैक न सिर्फ आपके चेहरे पर सनप्रोटेक्शन का काम करता है, बल्कि इसमें मौजूद ल्यूटिन चेहरे को हाइड्रेड बनाए रखने के साथ ही कसावट भी लाता है।

टमाटर और नींबू
टैनिंग हटाने के लिए टमाटर के गूदे को नींबू के रस में मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे ठंडें पानी से धो लें।इसके रोजाना इस्तेमाल से टैनिंग हटेगी और स्किन के पोर्स खुलेंगे। साथ ही त्वचा मे कसाव आता है।

टमाटर, दही और नींबू
टमाटर, दही और नींबू का रस त्वचा पर प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हैं। प्राकृतिक टोनर होने के चलते यह रोमछिद्रों को साफ करके अतिरिक्त तेल को हटाता है। नींबू ब्लीच और एंटी बैक्टीरियल तत्व का काम करता है। वहीं दही त्वचा को नमी प्रदान करती है जिससे आपकी त्वचा का रूखापन दूर होता है।

टमाटर और चीनी
टमाटर के एक टुकड़े पर चीनी डालकर स्क्रब की तरह चेहरे पर लगाएं। यह मुंहासें और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। 10 मिनट के बाद चेहरे को धो दें।इसके बाद शहद को टमाटर के साथ मिलाकर लगाएं। सूखने पर पानी से साफ कर दे। यह त्वचा को काफी चमकदार और दमकता हुआ बनाता है।

टमाटर, शहद और बेसन
चेहरे को चमक एवं खूबसूरती प्रदान करने के लिए टमाटर का पैक बहुत कारगर होता है। टमाटर,शहद, बेसन, दलिया, पुदीने के पत्तों का पेस्ट तथा खीरा और खट्टी दही लें को आपस में मिला लें।
अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें तथा गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
