Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
पहली बार रेजर यूज करने वाली टीनएजर्स न करें ये गलतियां, ये रहे शेविंग टिप्स
प्यूबिर्टी यानी यौवन की दहलीज पर कदम रखने वाली लड़कियां हार्मोन चैंजेज की वजह से शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से थोड़ी परेशान रहती हैं। जिनमें से सबसे बड़ी समस्या होती है शरीर में अनचाहे बाल। टीनएजर्स गर्ल्स अक्सर अनचाहे बालों से परेशान होकर घर में ही रेजर का इस्तेमाल करने लग जाती हैं। क्योंकि इसका इस्तेमाल करना ईजी होता है, यह कम कीमत में मिल जाता है साथ ही इसके इस्तेमाल से कुछ नुकसान या दर्द नहीं होता है। मगर कई बार टीनएजर्स गर्ल्स जो खासतौर पर पहली बार रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं।

उन्हें रेजर के नुकसान के बारे में मालूम नहीं होता है इसलिए कई बार या तो वो गलत तरीके से शेव करती है और सही तरीके से रेजर का इस्तेमाल नहीं करने के वजह से अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है और बाल भी हार्ड हो जाते हैं। अगर आप या आपके आसपास कोई भी पहली बार रेजर इस्तेमाल करनी जा रही हैं तो आपको सही तरीके से रेजर का यूज करना आना चाहिए, इस आर्टिकल में हम आपको रेजर का सही तरीके से इस्तेमाल करने के टिप्स के बारे में बता रहे हैं।
क्या है सही तरीका
ब्यूटी एक्सपर्ट्स अंडरआर्म्स के बालों को रिमूव करने के लिए रेजर की जगह वैक्सिंग को ही बेहतर बताते हैं। हालांकि कई लड़कियां ब्यूटी पार्लर के चक्कर में पड़ने से ज्यादा वैक्सिंग करवाना ज्यादा प्रिफर करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अंडरआर्म्स के हेयर रिमूव करने के लिए रेजर यूज करती हैं तो इन जरूरी टिप्स का जरूर ध्यान रखें...
1. मल्टी ब्लेड रेजर यूज करने से बचें। ऐसे रेजर स्किन के बेहद नजदीक के बालों को भी खींचते और काटते हैं, जिससे स्किन की सतह के नीचे इनग्रोन हेयर के उगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
2. धार खराब हो चुके रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। क्लीन और बेहतर शेविंग चाहती हैं तो शार्प रेजर या इलेक्ट्रिक ट्रिमर यूज करें। अगर आपको लगे कि रेजर स्किन पर स्मूथ तरीके से नहीं चल रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अपना रेजर बदल देना चाहिए।
3. अंडरआर्म्स को शेव करने से पहले उस हिस्से पर गर्म पानी डालें। 2-3 मिनट इंतजार करें। जब बाल पूरी तरह से भीग जाए, उसके बाद ही शेविंग शुरू करें।
4. किसी भी तरह के इर्रिटेशन से बचना चाहती हैं तो अंडरआर्म्स में शेविंग जेल यूज करें। ऐसा करने से रेजर आसानी से स्किन पर चलेगा।
5. अंडरआर्म्स के बाल हर दिशा में उगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हर डायरेक्शन में रेजर घुमाकर शेव करें। साथ ही रेजर चलाते वक्त स्किन को स्ट्रेच करना न भूलें।
6. अंडरआर्म्स में शेविंग के बाद कोई क्रीम या ऑयल लगाएं, जिससे स्किन में नमी बरकरार रहे। इन तरीकों को ट्राई करेंगी, रेजर से बाल हटाने के बाद स्किन काली नहीं पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
