Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
आपकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं ये अल्कोहलिक ड्रिंक्स

शराब पीना या नहीं, ये सबका अपना निजी फैसला है। कुछ लोग हैं जो ड्रिंक्स के बिना अपनी साप्ताहिक छुट्टियों के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी पार्टी में जाकर भी सोबर रहते हैं। वो शराब से कोसों दूर रहते हैं।
ज़्यादा शराब पीने से होने वाले नुकसान के बारे में सभी जानते हैं। ये किस तरह से शरीर और खासतौर से लिवर को नुकसान पहुंचाता है, इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। मगर वहीं कुछ अल्कोहलिक ड्रिंक्स ऐसे हैं जो सही मात्रा में लिए जाने पर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
जानना चाहते हैं ऐसी कौन सी अल्कोहलिक ड्रिंक्स हैं जिसे पीने या फिर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को फायदा हो सकता हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल।

बियर
आपने बियर से जुडी कई बातें सुनी होंगी, जिनमें सबसे मशहूर है कि ये बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आपको बता दें कि ये आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये आपकी त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और फिर उसकी क्लींजिंग करके नॉरिश करता है। बियर में मौजूद विटामिन्स त्वचा के एक्ने को भी नियंत्रित करते हैं।

वाइन
आपको यक़ीन हो या नहीं, मगर वाइन आपको जवां बनाये रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो एजिंग से लड़ते हैं और कोलाजन को रिस्टोर करते हैं। इतना ही नहीं, वाइन एलास्टिक फाइबर को मेन्टेन करता है जिससे त्वचा में लचीलापन बना रहता है।

जिन
जिन को तैयार करने के लिए जूनिपर बेरीज़ का इस्तेमाल किया जाता है जिससे इसे एक अलग फ्लेवर मिलता है। इसे सुपर फ़ूड भी कहा जाता है जो आपके चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और आप यंग लगते हैं।

वोडका
अगर आप ब्लैकहेड्स से परेशान हो गयी हैं तो आपको सिर्फ वोडका से अपना चेहरा धोने की ज़रूरत है। ये नेचुरल एस्ट्रिजेंट की तरह काम करता है। साथ ही, ये पोर्स को टाइट करता है और त्वचा से किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर करता है।

रम
यूं तो रम को सर्दियों की ड्रिंक मानी जाती है लेकिन ये लोगों के बीच अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से पसंद की जाती है। अगर आपकी त्वचा पर पिम्पल्स निकलते रहते हैं तो रम की मदद से उनका उपचार करें। ये बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी सहायता तो कर सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये आपकी त्वचा के लिए काफी स्ट्रॉन्ग हो सकता है। इस वजह से आप इसे पानी या फिर गुलाब जल के साथ 1:2 के अनुपात में मिश्रण बना कर प्रभावित जगह पर लगाएं। आप सिर्फ पांच मिनट के लिए इसे लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
