Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
विंटर केयर, सर्दियों में बालों और चेहरों की करें ऐसी देखभाल

सर्दियों में स्किन रिलेटेड कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खुश्क त्वचा और बालों में डैंड्रफ की समस्या इस मौसम में सबसे कॉमन होती है। बालों और स्किन का रूखापन रोकने के लिए मॉश्चराइज करना ही जरूरी नहीं बल्कि इसकी सख्त जरुरत होती है।
मौसम के अनुरुप बॉडीकेयर करने से त्वचा डैमेज होने से बचती है। सर्दियों में चेहरे और बालों की विशेष देखभाल के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जैसे मॉइश्चराइजर का ध्यान रखना और ज्यादा गर्म पानी के इस्तेमाल से बचना, जानते है विंटर केयर के बारे में।

ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल
सर्दी में शुष्क हवा से स्किन ड्राई होने लगती है, ऐसे में ऐसे बॉडी लोशन का प्रयोग करें जिसमें मिल्क और ग्लिसरीन की मात्रा हो। मार्केट में मौजूद बॉडी लोशन का प्रयोग नहीं करना चाहती हैं तो ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू को मिलाकर आसानी से बॉडी लोशन तैयार कर सकती हैं। इसके लिए अगर 50 एमएल गुलाब जल ले रही हैं तो 20 एमएल ग्लिसरीन लें। इसमें 1 नींबू पूरा निचोड़कर अच्छे से मिलाएं। नहाने के तुरंत बाद इसे पूरे शरीर पर लगाएं। अगर ग्लिसरीन बेस्ड मॉइश्चराइजर नहीं है तो नहाने के तुरंत बाद आप शरीर में नमी बरकरार रखने के लिए नारियल तेल को भी लगा सकती है।

गुनगुने पानी से नहाए
इन दिनों गुनगुने पानी से ही नहाएं वरना रूखापन अधिक बढ़ सकता है। साधारण साबुन और स्क्रब का प्रयोग न करें। ये रूखी स्किन में खिंचाव पैदा करते हैं। इनकी जगह माइल्ड सोप का प्रयोग करें। इनमें केमिकल की मात्रा बेहद कम होती है और स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं।

अंडे का फेसपैक लगाएं
सर्दियों में चेहरा कुछ ज्यादा ही डल लगने लगा है तो अंडे का प्रयोग एक अच्छा फेस मास्क हो सकता है। अंडे में प्रोटीन और वसा दोनों की मात्रा होती है, अंडे को शहद में मिलाकर भी फेसमास्क की तरह लगाने से चेहरा नर्म और चमकदार बना रहता है।

विटामिन होठों पर बनाए नमी
सर्दियों में अक्सर होंठ सूखे और फट जाते है। सर्द हवाओं का असर होंठों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। होंठों की देखभाल के लिए पेट्रोलियम जेली या विटामिन-ई युक्त लिपबाम का प्रयोग करें। ये नमी बनाए रखता है। अगर होंठ बहुत ज़्यादा फट रहे हों तो कुछ दिनों के लिए लिपस्टिक ना लगाएं।

मुलायम एड़ियों के लिए
पैरों की देखभाल के लिए ऑयल बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। ऑयल बेस्ड मॉस्चराइजर पैर की त्वचा पर एक मजबूत परत बनाता है, जो किसी भी साधारण क्रीम की तुलना में त्वचा की नमी को बनाए रखने में अधिक कारगर है। एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए पेट्रोलियम जेली या ग्लिसरीन बेस्ड लोशन लगाएं। समय-समय पर एड़ियों को स्क्रब कर मॉइश्चराइज करें।

आंखों की सुरक्षा के लिए
ठंड में अक्सर आंखों के आसपास की त्वचा सिकुड़ी नजर आती है और गंदगी जम जाती है। इससे बचने के लिए सोने से पहले साफ पानी से आंखों को धो लें और फिर कॉटन बॉल से पोछें। अब कॉटन बॉल को बादाम तेल में डुबोकर पलकों पर पांच से दस मिनट तक रखें, उसके बाद एक उंगली से हल्के हाथों से मसाज करें। बाल सर्दी में भी मजबूत रहें, इसके लिए उनकी जड़ों से मजबूत होना जरूरी है।

बालों की करे नियमित मसाज
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी दही में दो नींबू निचोड़कर मिश्रण बना लें। इसे बालों के जड़ों पर लगा ले और 15 मिनट तक मसाज करें। इस मिश्रण को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का रुखापन और डैंड्रफ दूर होता है। बालों की नियमित तौर पर मसाज करनी चाहिए। हफ्ते में दो से 3 बार मसाज करना पर्याप्त रहता है। जैतून के तेल से या बादाम के तेल से बालों की मसाज की जा सकती है। ठंड के मौसम में तेल में थोड़ा सा नींबू भी डाल लें और इससे बालों की हफ्ते में 1 बार 15 मिनट तक मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
