Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
2023 के ब्यूटी ट्रेंडस, अभी से बना लें इन्हें स्कीनकेयर किट का हिस्सा
स्किनकेयर ट्रेंड्स हर मौसम के साथ बदलते हैं। आपकी स्किन की जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट बदलते हैं। हालांकि, बेसिक क्लीनिंग टॉनिंग और मॉइस्चराइजिंग रूटीन अभी भी सभी चीजों पर हावी है, ऐसे में रात हो या सुबह ये स्किन केयर रूटीन आपको किसी भी हाल में फॉलो करना चाहिए। चूंकि एक और नया साल जिंदगी के सफर में जुड़ गया है, ऐसे में हम आपको 2023 के कुछ नए ट्रेंडस बता रहे हैं जो आपकी स्किन केयर किट का हिस्सा होना चाहिए।

होम डिवाइस
अब समय आ गया है कि हम अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए टेक-सेवी बनें। हालांकि, इसके लिए आपको डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाने और अपनी स्किन का कई घंटों तक ट्रीटमेंट कराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, यहां हम होम डिवाइस की बात कह रहे है। जो आपको ब्यूटी पार्लर जाने के झंझट से मुक्ति दिला सकते है। आसान और प्रभावी उपयोग के साथ ये आपके कैबिनेट में आसानी से जगह बना लेंगे। बात करें माइक्रोकरंट डिवाइस की तो ये ना सिर्फ कोलेजन को बढ़ाता है बल्कि ये चेहरे की सूजन को कम करने के साथ रिंकल्स और फाइन लाइन्स को दूर करने के लिए एक एलईडी लाइट ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। इसके अलावा जेड रोलर्स और फेस-क्लीनजिंग डिवाइस पहले से ही पॉपुलर है। चूंकि आप हर दिन चेहरे की मालिश के लिए पार्लर नहीं जा सकते। ऐसे में जेड रोलर्स आपके काम आते हैं। इससे आप आसानी से अपने चेहरे की रोजाना मालिश कर सकती हैं।
फर्मेंटेड इंग्रीडेंटस
स्किनकेयर में घरेलू आइटम्स का काफी असरकारक प्रभाव देखा गया है। मटका और कोम्बुचा चाय से लेकर तरबूज और एवोकाडो, चावल का पानी, फर्मेंटेड मशरूम, जिनसेंग की जड़ें, सन्टी रस का रस इत्यादि ऐेसे इंग्रीडेंट है जो लैब में प्रोसेसड होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर ये इंग्रीडेंट रिंकल्स कम करने और डीप अब्जॉरप्शन में मदद करते है।
एक्टिव इंग्रीडेंट के साथ हेयर और बॉडी केयर
एक बार जब आप एक्टिव इंग्रीडेंट का इस्तेमाल कर उनके इफेक्टिव रिजल्ट का एक्सपीरियंस कर लेते है, तो आपका उन पर विश्वास बढ़ जाता है। और जब भी आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होती है तो आप उनका ही सहारा लेते है। हयालूरोनिक, विटामिन सी, ग्लाइकोलिक, रेटिनॉल और सैलिसिलिक एसिड जैसे कुछ कॉमन एक्टिवस ने हेयर और स्किनकेयर प्रोडक्ट में अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान बना ली है। वर्ष 2023 में भी बॉडी सीरम से लेकर एंटी-एक्ने स्प्रे या एंटी-एजिंग लोशन सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे।
ब्लू टेंसी
स्किनकेयर की लिस्ट में शामिल लेटेस्ट एडिशन, ब्लू टैन्सी एक दुर्लभ मोरक्कन फूल है जो एक डाइनेमिक इंग्रीडेंट है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर मैजिकल इफेक्ट नजर आ सकता है। इसका एसेंशियल ऑयल एंटी-इंफ्लेमेशन और एंटी-फंगल जैसे बेनिफिटस से भरपूर है, जो स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस के ट्रीटमेंट में मददगार है। ये रंगत साफ करता है, और फाइन लाइंस और दाग-धब्बों को दूर करता है। इसकी खास बात ये है कि ये विभिन्न प्रकार के स्किन प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। ब्लू टैन्सी में चामाज़ुलीन, कपूर, सबिनिन, और सेस्क्यूटरपीन लैक्टोन होता है, जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। ये सनबर्न, सन डैमेज , सूजन जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। इससे बना तेल खासकर गर्मियों के मौसम में बहुत लाभकारी है।
रियूजेबल मास्क
आजकल शीट मास्ट काफी चलन में है। यही कारण है कि शीट मास्क महिलाओं के स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुके है। एंटी-रिंकल मास्क, अंडर आई मास्क और स्माइल लाइन मास्क, जैसे कुछ नाम है जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। रियूजेबल मास्क की सबसे खास बात ये है कि हम इन्हें कई बार काम में ले सकते है। इन्हें सीरम के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
