Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंहासों ने बिगाड़ दिया चेहरे का हाल, केले के छिलकों और पेशाब से करें मुंहासों का परमानेंट इलाज
क्लीन और क्लीयर स्किन की चाहत तो हर व्यक्ति की होती है, लेकिन फिर भी ऐसे कई लोग होते हैं, जिनके चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने होते हैं। कभी एक्ने प्रोन स्किन के कारण तो कभी स्किन से अतिरिक्त ऑयल निकलने के कारण लोगों को यह समस्या होती है। आमतौर पर इस स्थिति में लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपको इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप लीक से हटकर कुछ अजीबो-गरीब उपाय भी अपना सकते हैं। सुनने में आपको शायद यह थोड़े अजीब लगे, लेकिन कई लोग पहले इन उपायों को अपना चुके हैं और इससे उन्हें लाभ भी हुआ है। तो चलिए जानते हैं इन समाधानों के बारे में -

केले के छिलके से पिंपल्स को कहें बाय-बाय
केले को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन इसके छिलके को कोई नहीं खाता और उसे डस्टबिन में ही फेंक दिया जाता है। लेकिन आप केले का मैक्सिमम यूज करना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए इसे यूज करें। शोध से पता चलता है कि इसमें ल्यूटिन नामक एक रसायन और विटामिन ए, बी, सी जैसे कई अन्य विटामिन और खनिज होते हैं जो ना केवल इन्फ्लामेशन को रोकने में मदद करते हैं, बल्कि एक्ने का भी इलाज करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल- केले के छिलके को स्किन पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी जेंटल फेस वॉश की मदद से धो दें और टॉवल से हल्का पोंछें। अब केले के छिलके का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे प्रभावित जगह पर तब तक रगड़ें जब तक कि छिलका अंदर से भूरा न हो जाए। अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। आप इसे रात भर छोड़ भी सकते हैं और अगली सुबह इसे धो सकते हैं।

आलू करेगा एक्ने की छुट्टी
आलू में पोटेशियम, सल्फर, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं और जब एक्ने की बात आती है तो यह किसी जादू की तरह काम करता है। इतना ही नहीं, आलू में विटामिन सी होता है जो मुंहासों के कारण होने वाले काले धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम करने में मदद कर सकता है और आपकी स्किन को अधिक ब्राइटन कर सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल- बस आलू के एक भाग को काट लें और इसके सफेद भाग को पिंपल्स पर रब करें। कुछ मिनटों के बाद इसे धो लें। नियमित रूप से यह उपाय अपनाने से आपको कुछ ही दिनों में अंतर नजर आने लगेगा। आप आधे आलू को कद्दूकस करके भी गूदा बना सकते हैं और इस गूदे को सीधे काले धब्बों पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।

कोल तार का करें इस्तेमाल
कोल टार को केराटोप्लास्टिक्स नामक दवाओं के समूह से संबंधित माना जाता है। जब त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायता करता है। जिसके कारण स्किन पर बैक्टीरिया के कारण होने वाले पिंपल्स की समस्या दूर होती है।

स्नेल स्लाइम करेगी मदद
यह एक थोड़ा अजीबो-गरीब उपाय है, लेकिन आपके काम आ सकता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन स्नेल की स्लाइम चेहरे से एक्ने को दूर करने में मदद करती है। दरअसल, स्नेल की स्लाइम को स्किन के डैमेज्ड टिश्यूज को रिस्टोर करने और स्किन में मॉइश्चर को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इसलिए, आप अपनी स्किन को साफ करने के बाद इसे प्रभावित एरिया पर बेहद आसानी से लगा सकते हैं।

अपनाएं यूरिन थेरेपी
अगर आपके चेहरे पर ब्रेकआउट्स व एक्ने बेहद जिद्दी हैं और उससे आपको निजात नहीं मिल रही है तो ऐसे में यूरिन थेरेपी को अपनाया जा सकता है। यह सुनने में अटपटा लग सकता है लेकिन अपने मूत्र को मास्क के रूप में इस्तेमाल करना आपकी स्किन की कंडीशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
ऐसे करें इस्तेमालः इसे सबसे पहले अपने चेहरे पर रब करें और 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। मूत्र में पाया जाने वाला यूरिया नामक पदार्थ स्किन को अधिक ब्रेकआउट्स से बचाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
