Latest Updates
-
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम
जवां स्किन के लिए दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया होममेड स्क्रब
महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। पार्लर जाने के बाद भी स्किन पर कई तरह की परेशानी देखने को मिलती है, जैसे पिंपल, एक्ने और डल स्किन। ऐसे में आप अपनी स्किन की थकावट दूर करने के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने फैंस को फेस और हैंड स्क्रब बनाने का तरीका बताया है। दीपिका ने वीडियो शेयर कर घर पर फेस और हैं स्क्रब बनाने की विधि बताई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि कैसे आप घर पर ग्लोइंग चेहरे पा सकते हैं। दीपिका ने बताया है कि ये फेस स्क्रब ढीली त्वचा को टाइट करने में मदद करता हैं। तो चलिए जानते है फेस स्क्रब और हैंड स्क्रब बनाने का तरीका।

हैंड स्क्रब बनाने का तरीका
हैंड स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच चीनी में आधा नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा ( बेकिंग सोड़ा कुछ लोगों की स्किन पर सूट नहीं करता है, ऐसे में आप अपनी स्किन के हिसाब से बेकिंग सोड़ा का यूज करें) और 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाकरअच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट से हाथों को स्क्रब करें। बचे हुए नींबू के छिलके को लेकर अपने नाखूनों को स्क्रब करें। इसके बाद नॉरमल पानी से अपना हाथ साफ करें।

फेस स्क्रब बनाने का तरीका
चेहरे की देखभाल के लिए फेस स्क्रब करना बहुत जरुरी होता हैं। फेस स्क्रब करने से पहले नारियल तेल से चेहरे को साफ करें। फेस स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी लें। 1 चम्मच शहद , गुलाबल जल और आधा नींबू का रस लें। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करें लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से स्क्रब करें। एन मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम में कुछ बूंदे फ्रैंकिसेंस एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications