Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
शेफाली जरीवाला चमकती स्किन के लिए रात को सोने से पहले फॉलो करती हैं ये ब्यूटी टिप्स
90 दशक के पॉपुलर सॉन्ग कांटा लगा की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अपने खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। शेफाली जरीवाला आइटम नंबर करने के बाद बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के रुप में नजर आईं थीं।

शेफाली एक्ट्रेस के साथ साथ अपनी खूबसूरती और फैशनेबल लुक के लिए जानी जाती हैं। शेफाली बिग बॉस हाउस में अपने ग्लोइंग स्किन को चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी ग्लोइंग स्किन के शेफाली इन स्किन केयर रुटीन को फॉलो कर सकती हैं।

स्क्रब
शेफाली अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए स्क्रब करती हैं। शेफाली अपने चेहरे पर होममेड स्क्रब का यूज करती हैं। एक्ट्रेस नारियल या फिर बादाम तेल, चीनी और शहद मिलाकर स्क्रब बनाती हैं। इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर रोमाछिद्र को साफ किया जा सकता है। स्क्रब लगाने से चेहरे पर चमक आती हैं।

होममेड फेस पैक
स्क्रब करने बाद एक्ट्रेस चेहरे पर होममेड फेस मास्क का यूज करती हैं। शेफाली जरीवाला ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन और दही का फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दही लें, गुलाब जल लें। तीनों को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

गुनगुना पानी से करती हैं सुबह की शुरुआत
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए एक्ट्रेस सुबह गुनगुना पानी पीती हैं। गुनगुना पानी पीने से जमा टॉक्सिन पादार्थ बाहर निकल जाते हैं। चेहरे को चमकदार बनाने के लिए शेफाली सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीती हैं।

मॉइश्चराइजर
शेफाली अपनी त्वचा की देखभाल के लिए रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। रात को सोने से पहले वो नाइट क्रीम का इस्तेमाल करी है। इससे स्किन पर नमी बनी रहती है। चेहरे पर चमक आती है।

हेल्दी डाइट
चेहरे पर चमक लाने एक्ट्रेस हेल्दी डाइट लेती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए शेफाली नारियल पानी और फल सब्जियों का सेवन करती हैं। नारियल पानी पीने से स्किन साफ और चमकदार बनी रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications