Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बर्थडे स्पेशल: अदा शर्मा जैसी खूबसूरत स्किन के लिए अपनाएं उनके ये स्किन केयर रूटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा आज अपना 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अदा शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी ग्लोइंग स्किन और फ्लॉलेस ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। अदा शर्मा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का नहीं बल्कि होममेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन अदा हमेशा खूबसूरत लगती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी खूबसूरती का राज।

टेंशन से दूर
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके चेहरे पर काफी एक्ने थे। टेंशन में उनकी स्किन पर पिंपल निकल आते है। पिंपल और एक्ने फ्री फेस के लिए एक्ट्रेस ना केवल पानी पीती हैं बल्कि स्ट्रेस फ्री भी रहती हैं। फ्रेश स्किन के लिए आप टेंशन और तनाव कम लें।

पानी
चेहरे की नमी बनाएं रखने के लिए एक्ट्रेस दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी पीती हैं। पानी पीने के अलावा एक्ट्रेस नारियल पानी का सेवन करती हैं।

बेन्जोयल
एक्ट्रेस अदा शर्मा की स्किन काफी सेंसटिव है, इसलिए उनकी स्किन पर पिंपल जल्दी निकल आते है। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस अपने त्वचा पर बेन्जोयल का इस्तेमाल करती हैं। इससे उनकी स्किन बेदाग और चमकदार बनी रहती है।

फेसवॉश
सेंसटिव स्किन की वजह से एक्ट्रेस दिन में दो बार अपना फेसवॉश करती है। दिन में दो बार फेसवॉश करने से चेहरे पर जमी गंदगी साफ हो जाती है। अदा शर्मा अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करती है क्योंकि इससे चेहरे पर सीबम जम जाता है, जिससे मुंहासे जैसी परेशानी हो जाती है।

सोने से पहले मेकअप रिमूव
शूटिंग से घर जाने के बाद अदा शर्मा अपना मेकअप रिमूव करती है, मेकअप रिमूव करने के लिए एक्ट्रेस अपनी स्किन टोन वाला कलींजर का इस्तेमाल करती हैं। रात को सोने से पहले वह अपना मेकअप जरुर हटाती है।

होममेड फेस पैक
एक्ट्रेस त्वचा की देखभाल के लिए होममेड मास्क का इस्तेमाल करती है। एक्ट्रेस वह बादाम, अखरोट और पपीतो को ग्राइंड करके फ्रिज में रखती है उसके बाद वह इस पेस्ट को चेहरे पर लगाती है। एक्ट्रेस इस फेस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
