Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूबसूरती मैंटेन करने के लिए ये ऐश्वर्या करती है ये काम, जानें ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई कायल हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ऐश की इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आखिर वो क्या करती हैं? कैसे वह हमेशा नैचुरली इतनी खूबसूरत लगती हैं। तो यहां जानें, ऐश्वर्या की सुंदरता का राज।

बेसन और हल्दी का उबटन
ऐश्वर्या राय, स्किन केयर के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती है। वो ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन, दूध और हल्दी पाउडर को मिक्स कर होममेड उबटन बनाती हैं और इसी को चेहरे पर लगाकर अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं। इसके अलावा अपनी स्किन को नैचुरली मॉइश्चराइज रखने के लिए वह दही का भी इस्तेमाल करती हैं। तो वहीं, फेस मास्क के तौर पर वह खीरे के जूस को यूज करती हैं।

खूब पीती है पानी
ऐश्वर्या के चेहरे पर हमेशा ही आपको एक ग्लो नजर आता होगा। तो आखिर निरंतर रहने वाले ग्लो का सीक्रेट क्या है तो इसका जवाब है पानी। जी हां, ऐश्वर्या अपनी जवां और दमकती स्किन के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं और दिनभर में जहां तक संभव हो ढेर सारा पानी पीती हैं। पानी, शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और इसका सीधा असर आपकी स्किन और फेस पर दिखनेलगता है।

बैलेंस्ड डायट का सेवन
ऐश्वर्या राय, स्किन को खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए वह हेल्दी और बैलेंस्ड डायट का सेवन करती हैं। ऐश, ज्यादातर वक्त तली-भुनी चीजों से दूर रहती हैं और बॉइल्ड फूड ही खाती हैं। दिनभर में 3 बार भरभरकर खाना खाने की बजाए वह कई बार छोटी-छोटी मील खाने में यकीन रखती हैं।

पिंक ग्लो के लिए लगाती है मेकअप
ऐश्वर्या के चेहरे पर हर वक्त दिखने वाले पिंक ग्लो का सीक्रेट भले ही उनकी हेल्दी स्किन हो लेकिन ऐश्वर्या बेहद लाइट पिंक मेकअप यूज करती हैं। उन्हें पिंक और पीच के शेड्स बेहद पसंद हैं जो उनके चेहरे पर मौजूद हेल्दी लुक को कॉम्प्लिमेंट करता है।



Click it and Unblock the Notifications
