Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए अजवाइन का इस तरह करें इस्तेमाल, पाएं जवां स्किन
अजवाइन का इस्तेमाल रसोई में किया जाता है। क्या आप जानते हैं अजवाइन का इस्तेमाल ना केवल सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। अजवाइन का इस्तेमाल करने से त्वचा पर चमक देखने को मिलती है। स्किन पर अजवाइन को डिफरेंट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं अजवाइन के त्वचा पर फायदे।

पिंपल के लिए अजवाइन का फेस मास्क
महिलाएं अक्सर पिंपल से परेशा रहती हैं। अजवाइन फेसमास्क का इस्तेमाल कर पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में अजवाइन का पाउडर लें। पाउडर में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

झुर्रियों के लिए अजवाइन फेस पैक
अजवाइन ना केवल स्किन को ग्लोइंग बनाता है बल्कि झुर्रियों को भी कम करता है। धूप और धूल मिट्टी की वजह से स्किन पर झुर्रियों हो जाती है। झुर्रियों की वजह से कम उम्र में इंसान बूढ़ा नजर आने लगता है। अजवाइन की मदद से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। अजवाइन स्किन को डीप नरिश करता है जिससे झुर्रियों की समस्या दूर हो जाती है।

अजवाइन फेस मास्क बनाने का तरीका
फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच अजवाइन लें। अजवाइन को पानी में मिला लें। इसके बाद पानी को ठंडा करके छानकर अजवाइन को पीस लें। इस पेस्ट में शहद मिलाकर कर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए अजवाइन पानी का करें सेवन
चेहरे की रंगत निखारने के लिए अजवाइन का पानी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन का पानी स्किन की गहराई से सफाई करता है। अजवाइन का पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है जिससे चेहरा सॉफ्ट और चमकदार नजर आता है।

अजवाइन स्क्रब
डेड स्किन सेल्स साफ करने के लिए अजवाइन का स्क्रब काफी असरदार है। अजवाइन स्क्रब का इस्तेमाल करने से टैनिंग, ब्लैकहेड्स और व्हाइट्सहेड्स कम हो जाती है जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है। स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच अजवाइन पाउडर में चीनी और नींबू का रस मिलाकर स्क्रब बना लें। इस स्क्रब से चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। 1 से 2 मिनट हल्के हाथ सें मसाज करने के बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications