Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
चेहरे की पफीनेस को दूर करने के लिए अलाया फर्नीचरवाला अपनाती हैं घरेलू टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला अपनी स्किन और फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अलाया ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अलाया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लोइंग और चमकदार स्किन का सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। अलाया स्किन संबंधी परेशानियों को ठीक करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं हल्दी और फ्लॉलेस स्किन के लिए अलाया फर्नीचरवाला क्या करती हैं।

चेहरे की सूजन कम करने के लिए अलाया करती हैं ये काम
अलाया चेहरे की सूजन को कम करने के लिए सबसे पहले उठने के बाज चेहरे पर आइस से मसाज करती हैं। सुबह उठने के बाद चेहरे पर पफीनेस देखने को मिलती है चेहरे की सूजन की वजह से चेहरा भारी लगता है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए अलाया आइस या फिर ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं। फेस सूजन कम करने के लिए आप भी आइज या फिर ठंडे पानी से चेहरे की सिकाई कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए स्ट्रेस फ्री लाइफ
ग्लोइंग स्किन के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट नहीं बल्कि खुद को रिलैक्स रखना भी बहुत जरुरी होता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से स्किन डल और बेजान नजर आती हैं। ज्यादा तनाव लेने से डार्क सर्कल हो जाते हैं जिससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती हैं। अलाया स्ट्रेस कम करने के लिए वर्कआउट और डांस प्रैक्टिस करती हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी मास्क
अलाया कि स्किन ड्राई है ऐसे में वह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कॉफी मास्क का इस्तेमाल करती हैं। कॉफी मास्क लगाने से स्किन नॉरिश होती है। कॉफी मास्क लगाने से डेड स्किन हट जाती है साथ ही त्वचा ग्लो करती हैं। अलाया कॉफी मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाती हैं। कॉफी मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा चम्मच चीनी लें। कॉफी, शहद, ऑलिव ऑयल और चीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
