Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का राज है बीटरुट सलाद, जानें रेसिपी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बी टाउन में अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। आलिया भट्ट के गाल नेचुरल पिंक हैं। आलिया भट्ट अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल का नहीं बल्कि हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। आलिया भट्ट अपनी सेहत और स्किन के लिए बीटरुट सलाद का सेवन करती हैं। बीटरुट यानी चुकंदर त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप भी ग्लोइंग और पिंक त्वचा के लिए आलिया भट्ट के फेवरेट बीटरुट का सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बीटरुट सलाद बनाने का तरीका और इसके फायदे।

बीटरुट सलाद बनाने का तरीका
सामग्री
चुकंदर
दही
चाट मसाल
ऑलिव ऑयल या घी
करी पत्ता
जीरा
हींग
सलाद विधि
बीटरुट सलाद बनाने के लिए चुकंदर को अच्छे से साफ करके कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद चुकंदर में दही मिलाएं। दही मिलाने के बाद इसमें चाट मसाला मिलाएं। इसके बाद तड़का लगाने वाले बर्तन में आधा चम्मच ऑलिव ऑयल या फिर घी डालकर गर्म करें। इसमें जीरा डालें जीरा डालने के बाद करी पत्ता डालें। इसके बाद इस तड़के को सलाद पर डालें। आपका चकुंदर का सलाद तैयार है।

चुकंदर के फायदे
चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम पाया जाता है जो कि सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन संबंधी समस्याों को दूर करने में मदद करता है।
एंटी एजिंग- चुकंदर में अल्फा एसिड पाया जाता है जो कि एक एंटी ऑक्सीडेंट है जो कि स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है जिससे चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाती हैं।
ग्लोइंग स्किन- चुकंदर में आयरन पाया जाता है जो कि स्किन स्किन को हाइड्रेट करता है जिससे चेहरे पर ग्लो नजर आता है। चुकंदर शरीर के खून को भी साफ करता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

डेड स्किन
चुकंदर का सेवन करने से डेड स्किन हट जाती है। चकुंदर स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। चुकंदर सलाद का सेवन आप रोज कर सकती हैं। लेकिन ग्लोइंग स्किन के लिए कम से कम हफ्ते में दो बार तो चुकंदर सलाद का सेवन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
