Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिल्की बालों और ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा बटर है एकदम बेस्ट, जानें एलोवेरा बटर बनाने का तरीका
त्वचा की देखभाल और बालों की केयर के लिए एलोवेरा सबसे अच्छा माना जाता है। एलोवेरा जेल को स्किन और बालों में लगाने से बाल हेल्दी और स्किन जवां रहती हैं। स्किन पर पिंपल, दाने और डार्क सर्कल की परेशानी दूर होती है। एलोवेरा जेल से आप होममेड मास्क भी बना सकते हैं।

आज हम एलोवोरा बटर की बात करेंगे, एलोवेरा बटर बालों और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चलिए जानते है कि कैसे एलोवेरा बटर को बना सकते हैं।

एलोवेरा बटर
एलोवेरा बटर बनाने के लिए एलोवेरा जेल में शीया बटर मिलाया जाता है। एलोवेरा बटर स्किन केयर के लिए बहुत जरुरी होता है। एलोवेरा बटर को हेयर मास्क और फेस मास्क की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

बालों के लिए एलोवेरा बटर का इस्तेमाल
एलोवेरा बटर स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। चेहरे के डार्क सर्कल, दाग धब्बे को हटाने के लिए एलोवेरा बटर का इस्तेमाल कर सकते है। शिया बटर का यूज बॉडी लोशन और फेम मसाज के लिए भी किया जा सकता है।

एलोवेरा बटर के लाभ
एलोवेरा बटर में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते है जो कि चेहरे पर बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद करती है। एलोवेरा बटर को बालों में कंडीशनर के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों की ग्रोथ, खुजली और डैंड्रफ को कम करता है।

घर पर कैसे बनाए एलोवेरा बटर
1 चम्मच शिया बटर और 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन दिनों अच्छे से मिला लें। मिश्रण मिलने के बाद आप इसे फेस मास्क और हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा बटर को किसी सही बर्तन में रख कर फ्रिज में 2 हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते है।

बालों के लिए बटर
बालों के लिए के एलोवेरा बटर बहुत ही लाभदायक है। एलोवेरा बटर मास्क को बालों में लगा लें। बालों में एलोवेरा बटर लगा के 15 से 20 मिनट रहने दें। उसके बाद बाल धो लें।

त्वचा के लिए एलोवेरा बटर
ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए एलोवेरा बटर बहुत ही लाभदायक है। एलोवेरा बटर का इस्तेमाल स्किन को मॉश्चराइजर करने के लिए किया जाता है। दाग धब्बों और फाइन लाइन को कम करने के लिए एलोवेरा बटर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
