Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
चेहरे की फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें आंवला, 40 साल के बाद भी नजर आएंगी जवां
आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में कम उम्र में बुढ़ापे के लक्षण नजर आते हैं। चेहरे की फाइन और झुर्रियों को कम करने के लिए स्किन केयर रुटीन फॉलो करना बेहद जरुरी है। त्वचा की देखभाल कर बढ़ती उम्र के लक्षण को कम किया जा सकता है। कई बार महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर रुटीन को फॉलो करती है लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर खास असर देखने को नहीं मिलता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला का इस्तेमाल कर जवां और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। चलिए जानते हैं आंवला के फायदे।

स्किन के लिए आंवला
आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। विटामिन सी लगाने से स्किन पर चमक आती है साथ ही स्किन के दाग धब्बे कम हो जाते है इसके अलावा आंवला का इस्तेमाल करने से स्किन की कई तरह की समस्याएं ठीक हो जाती है।

हल्दी आंवला फेस मास्क
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। हल्दी आंवला फेस मास्क बनाने के लिए हल्दी पाउडर और आंवला पाउडर लें। एक चम्मच आंवला पाउडर में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसके बाद गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

मुल्तानी मिट्टी और आंवला
फाइन लाइन्स को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी और आंवले का पाउडर लें। इसके बाद इसमें पपीता का मैश और गुलाब जल मिला लें। इसके बाद सबको मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्टको चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। कुछ समय बाद आपकी स्किन बेदाग और चमकदार नजर आएंगी।

आंवला का सेवन
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप आंवला का सेवन भी कर सकती हैं। आंवला को काटकर उसमें नमक मिला लें। इसके बाद आंवले का सेवन करनें। रोज एक आंवले का सेवन करें। कुछ समय बाद आपकी स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आएंगी। स्किन के साथ साथ आंवला बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
आंवला को स्किन पर कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन आंवला का फेस मास्क अच्छा माना जाता है। आंवले का फेस मास्क स्किन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। हफ्ते में दो बार आंवला फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
आंवले में विटामिन सी सबसे ज्यादा पाया जाता है। रोजाना 1 आंवले का सेवन करें।
आंवले की तासरी ठंडी होती है। आंवले का सेवन करने से शरीर में ठंडक मिलती है।
ज्यादा आंवला का सेवन करने से लिवर को काफी नुकसान होता है। ज्यादा आवला का सेवन करने से यूरिन में जलन कब्ज की समस्या हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications