Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डिलीवरी के बाद त्वचा की देखभाल के लिए अनीता हसनंदानी के स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो
डिलीवरी के बाद स्किन और बालों में काफी बदलाव आता है। प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे एक्ने, पिगमेंटेंशन, स्ट्रेच मार्क्स, डार्क सर्कल देखे को मिलते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान बाल झड़ने लग जाते हैं। डिलीवरी होने के बाद मां बिजी हो जाती है। ऐसे में वह अपनी स्किन और बालों का खास ध्यान नहीं रख पाती हैं। डिलीवरी के बाद त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अनिता अपनी डिलीवरी के बाद अपनी स्किन का काफी ध्यान रख रही हैं। अनीता हसनंदानी 40 साल की है। अनीता की स्किन को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। 40 साल की उम्र में अनीता हंसनदानी 20 साल की लगती हैं। अगर आप भी हाल ही में मां बनी हैं तो त्वचा की देखभाल के लिए अनीता हंसनदानी के स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
धूप में बाहर जाने से स्किन पर काफी नुकसान होता है, ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें। घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से स्किन टैनिंग नहीं होती हैं।

मॉइश्चराइजर क्रीम
डिलीवरी के बाद चेहरे पर पिगमेंटेशन आ जाती है। पिगमेंटेशन को हटाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती है। त्वचा की देखभाल के लिए आप ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें जो चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता हो। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप चेहरे पर लाइट वेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ड्राई स्किन के लिए आप क्रीम वाले मॉइश्चाइजर लगाते हैं।

हेयर फॉल शैंपू
प्रेग्नेंसी के दौरान बाल काफी झड़ने लग जाते हैं। डिलीवरी के बाद भी बाल झड़ने लग जाते हैं, इसके अलावा बाल रुखे या बेजान हो जाते हैं। बालों की देखभाल के लिए बालों में तेल लगाएं। सिल्की और शाइनी बालों के लिए होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करें। होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल शाइनी और सॉफ्ट हो जाते हैं।

पोस्ट डिलीवरी स्किन केयर टिप्स
डिलीवरी के बाद अपनी स्किन और बालों को बनाएं रखने के लिए खूब पानी पिना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। हाइड्रेट स्किन से चेहरे पर ग्लो बना रहता है। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं।
पोस्ट डिलीवरी स्किन की देखभाल के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग जरुर करें। ऑयली स्किन वाले चेहरे को दिन में दो से तीन बार धोएं।
पूरी नींद लें, मां बनने के बाद महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती हैं। नींद की कमी से चेहरे पर डलनेस देखने को मिलती है। बालों और त्वचा की देखभाल के लिए आप नींद पूरी लें।



Click it and Unblock the Notifications
