Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में अपनी हेल्थ के साथ स्किनकेयर के लिए फॉलो करती हैं ये टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। गर्भावस्था के दौरान अनुष्का शर्मा अपनी हेल्थ के साथ साथ अपनी स्किन का भी काफी ख्याल रख रही हैं। 30 साल की उम्र में अनुष्का शर्मा अपनी स्किन की काफी देखभाल करती हैं।

अनुष्का शर्मा अपनी चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू स्किनकेयर टिप्स अपनाती हैं। अनुष्का शर्मा अपनी ब्यूटी केयर के लिए मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर मालिश करती हैं। चलिए जानते हैं ब्यूटी टिप्स।

स्किन केयर के लिए करती है मालिश
अनुष्का शर्मा अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए मालिश करती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि मालिश करने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया हो जाता है। इससे मेकअप करने के बाद पसीना नहीं आता है। वहीं मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है। मालिश करने से स्किन मॉइश्चराइज बनी रहती हैं।

अनुष्का शर्मा जवां स्किन के लिए करती हैं ऑयल पुलिंग
अनुष्का अपने दांतों को मजबूत बनाने के लिए ऑयल पुलिंग करती हैं। ऑयल पुलिंग करने से गंदगी बाहर आती हैं साथ ही इससे इम्युनिटी को बढ़ावा मिलता है। अनुष्का शर्मा ऑयल पुलिंग के लिए नारियल तेल का यूज करती हैं। इससे मसूड़े स्वस्थ होते है।

एल्डफ्लावर जूस का करती हैं सेवन
एल्डफ्लावर जूस अनुष्का शर्मा का फेवरेट ड्रिंक है। एल्डफ्लावर जूस में एंटीवायरल गुण पाए जाते है जो स्किन पर किसी भी तरह की एलर्जी को कम करने में मदद करता है। चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए एल्डफ्लावर जूस का इस्तेमाल कर सकती है।

वर्कआउट
अनुष्का शर्मा का कहना है कि वर्कआउट ना केवल फिट रखने के लिए जरुरी है बल्कि यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत मददगार होता है। अनुष्का शर्मा म्यूजिक के साथ वर्कआउट करती है जिससे उनका मेटाबॉलिज्म ठीक बना रहता है। वर्कआउट करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। चमकदार स्किन के लिए आप भी म्यूजिक के साथ वर्कआउट कर सकती हैं।

परफेक्ट आई ब्रो शेप
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने मेकअप से ज्यादा अपने आई ब्रो पर देती हैं। अनुष्का शर्मा का कहना अगर आप मेकअप नहीं करती है तो अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आई ब्रो को परफेक्ट शेप दे सकती हैं। बोल्ड आई ब्रो शेप से आंखे और चेहरा खूबसूरत लगता है। आई ब्रो को बोल्ड लुक देने के लिए आप आईब्रो पेंसिल का का यूज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications