Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
पिंपल्स और झुर्रियों ने बिगड़ दी चेहरे की रंगत, अनार के तेल से दोबारा पाए दमकती त्वचा

हमारे हेल्थ के लिए अनार सबसे हेल्दी फल माना जाता है। इसे खाने से हमारे शरीर में खून की कमी दूर होती है, इम्यूनिटी पावर बूस्ट होने के साथ कई तरह की बीमारियों से राहत भी मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है, अनार के बीज से तेल भी तैयार किया जाता है, जो हमारी स्किन को दाग फ्री रखने, और निखारने में मदद करता है। आप अपनी स्किन केयर रूटीन में अनार के तेल को शामिल कर सकते हैं। रोजाना अपने चेहरे पर अनार का तेल लगाने से आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके कई स्किन बेनिफिट्स है। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि अनार का तेल लगाने से हमारी स्किन को क्या-क्या लाभ मिल सकता है।
अनार का तेल लगाने से होने वाले स्किन बेनिफिट्स
1. पिंपल्स से मिले छुटकारा
आपकी स्किन पर अनार का बीज जल्दी मिल जाता है। जिसके कारण आपके स्किन के पोर्स अंदर तक क्लीन हो जाते हैं। अनार के बीज में रिस्टोरेटिव और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन पर होने वाले पिपंल्स को हटाने में मदद कर सकता है। बस आपको अपनी स्किन पर एक मॉइस्चराइजर के तौर पर अनार के तेल का यूज करना है। दिन में 2 से 3 बार इस तेल को लगाने से आपको जल्द ही पिपंल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
2. झुर्रियों को करें दूर
अनार खाने में जितना पौष्टिक होता है, इसका तेल आपकी स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। अनार के तेल में ओमेगा-5 फैटी एसिड और फाइटोस्टेरॉल के गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन में कोलेजन को बढ़ावा देता है। ऐसे में रेगुलर अपने स्किन पर अनार के तेल का इस्तेमाल करने से आपको झुर्रियों से छुटकारा भी मिलता है। इतना ही नहीं स्किन पर इसे लगाने से बढ़ते उम्र के लक्षण भी कम हो सकते हैं। बस आपको रोजाना रात को सोने से पहले अनार के तेल से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करना है। ऐसा करने से आपको झुर्रियों और फाइन-लाइंस से छुटकारा मिल जाएगा।
3. स्किन इंफेक्शन से करें बचाव
अनार के तेल में मौजूद ओमेगा 5, ओमेगा 6 , ओमेगा 9 एसिड होता है, जिसके कारण यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है। इस तेल को स्किन पर लगाने से स्किन पर होने वाले जलन से आपको राहत मिलती है। अपनी सेंसिटिव स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप अनार के तेल को रेगुलर अपनी स्किन पर यूज कर सकते हैं।
4. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए करे इस्तेमाल
पानी की कमी के कारण या सर्दी के मौसम में अक्सर हमारी स्किन ड्राई हो जाती है। जिसके कारण स्किन रैशेज की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए अनार के तेल का उपयोग कर सकते हैं। ये तेल आपकी स्किन को गहराई तक मॉइस्चराइज करने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
