Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
पिंपल होने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए स्किन पर लगाएं ये DIY जेल बाम, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

स्किन पर पिंपल्स आने के कई कारण हो सकते हैं। सनबर्न, स्किन डिजीज, पीरियड्स के कारण अक्सर हमारे हार्मोन में परिवर्तन लाता है, जिस कारण हमारी स्किन पर पिंपल्स होते हैं। आपके चेहरे से पिंपल्स को हटाने के लिए भी आप कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती होंगी। ऐसे में कभी-कभी स्किन को केमिकल फ्री रखने के लिए मार्केट के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
कई लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है जिस कारण उन्हें अपने स्किन की ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप केमिकल फ्री घरेलू उपचार को अपने स्किन पर ट्राई करने से पहले एक बार अपने स्किन स्पेशलिस्ट से जरूर सलाह लें। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए पिंपल्स और स्किन केयर के लिए DIY जेल बाम बनाने के आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं पिंपल और दाग फ्री स्किन पाने के लिए DIY जेल बाम बनाने की विधि के बारे में...
DIY टी ट्री ऑयल जेल बाम
ऑयली स्किन के लिए एलोवेरा जेल के साथ टी ट्री ऑयल आपके स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। यह आपके स्किन से पिंपल पैदा करने वाले वैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। ऐसे में आप भी अपनी स्किन के लिए टी ट्री ऑयल जेल बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
टी ट्री ऑयल जेल बाम बनाने का तरीका
* टी ट्री एसेंशियल ऑयल - 20 बूंद
* एलोवेरा जेल - 1 कप
* कांच का बर्तन
बनाने का तरीका
एलोवेरा जेल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल को बर्तन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बस आपका टी ट्री जेल बाम तैयार है। इसके बाद इस मिक्सर को कांच के बर्तन में भर कर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इसके बाद इसे हर रात सोने से पहले अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। सुबह उठने का बाद अपने फेस को अच्छे से साफ कर लें। आपकी स्किन फ्रेस नजर आएगी और पिंपल से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
DIY रोज जेल बाम
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो आप गुलाब का यूज अपने फेस के लिए जेल बाम बनाने के लिए कर सकती हैं। लेकिन एक बार पहले ये जरूर जान लें कि कहीं आपको गुलाब और एलोवेरा जेल से कोई एलर्जी न हो। अगर आपको गुलाब और एलोवेरा से एलर्जी नही है तो आपके पास स्किन के लिए एक रोज जेल बाम जरूर होना चाहिए। ये आपके स्किन से पिंपल्स की समस्या को दूर करने के साथ सनबर्न को शांत करता है और ड्राई स्किन को भी मॉइस्चराइज करता है।
DIY रोज जेल बाम बनाने का तरीका
* गुलाब की पंखुड़ियां - 1 कप
* एलोवेरा जेल - 1 कप
* कांच का बर्तन
बनाने की विधि
होममेड रोज जेल बाम बनाने के लिए सबसे पहले आप गुलाब की पंखुड़ियों और एलोवेरा जेल को एक ब्लेंडर जार में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। गुलाब की पंखुड़ियों और एलोवेरा जेल को तब तक ब्लेंड करें जब तक ये एक झागदार पेस्ट न बन जाएं। इसके बाद अपने मिक्सर को छलनी की मदद से छान लें। इसके बाद अपने इसे पेस्ट को कांच के कंटेनर में फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर में आपका DIY रोज जेल बाम तैयार हो जाएगा। इसके बाद जब भी जरूरत हो इस जेल बाम को अपने स्किन पर अप्लाई करें।



Click it and Unblock the Notifications
