Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फेश आइसिंग के फायदे और नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

महिलाएं अपनी त्वचा का बहुत ध्यान रखती हैं। मेकअप करने से लेकर मेकअप उतारने तक, पिंपल के लिए घरेलू इलाज करने से लेकर फेश पर ग्लो लाने के लिए होम मैड फेश पैक तैयार करना। महिलाएं हर वो काम करती है जिससे उनकी स्किन का ग्लो बना रहे। अपने स्किनकेयर रूटीन के हिस्से के रूप में, कई लोग अपनी स्किन की कई समस्याओं से राहत पाने के लिए फेस आइसिंग करते हैं। चेहरे की सूजन कम करने से लेकर चेहरे पर हो रही जलन को कम करने तक के लिए। इस फेस आइसिंग को कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आइस फेशियल अपकी स्किन के लिए उतना प्रभावी है, जितना उसे माना जाता है?
स्किन विशेषज्ञ के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फेस आइसिंग को जितना चमत्कारी बताया जाता है, असल में वो उतना चमत्कारी नहीं है। हां लेकिन फेस आइसिंग के अपने अलग फायदे हैं।

फेस आइसिंग के फायदें
1. सूजन कम करने में फायदेमंद
फेस आइसिंग चेहरे के लिम्फैटिक जल निकासी में मदद करता है, इतना ही नहीं ये चेहरे की सूजन को भी कम करता है। खासकर आंखों के पास हो रही सूजन को कम करने में मदद करता है।
2. पोर्स का आकार सिकुड़ता है
विशेषज्ञ के मुताबिक आइसिंग वासोकोनस्ट्रिक्शन का कारण बनता है, आपके पोर्स आइसिंग करने के तुरंत बाद छोटे दिखने लगेंगे। लेकिन इसका प्रभाव बहुत कम समय के लिए रहता है। किसी महिला के लिए मेकअप करने से पहले फेस आइसिंग करना सबसे अच्छा सुझाव है।
3. चेहरे की जलन को कम करता है
अगर आपके चेहरे पर सूजन के साथ जलन भी हो रही है, या किसी कारण सिर्फ जलन हो रही है तो आइसिंग जलम कम करने में काफी मदद करता है।

क्या करें, क्या न करें
- बर्फ के टुकड़े को कभी भी सीधे चेहरे पर न लगाएं, इसे किसी सूती कपड़े में लपेट कर ही फेश आइसिंग करें।
- फेश आइसिंग के वक्त आइस क्यूब को एक जगह न रखें। इससे आपके चेहरे पर रेसिस पड़ सकते हैं।
- फेस आइसिंग बाउल का इस्तेमाल करते वक्त अपने चेहरे को 5 सेकेंड से ज्यादा आइस बाउल में न रखें। अपने चेहरे को बाउल के अंदर घूमाते रहे। फेश आइसिंग सुबह के समय ज्यादा असरदार होता है। बाउल फेश आइसिंग 8 सो 10 बार करें। और 5-5 सेकेंड को लिए अपने चेहरे को आराम जरुर दें।
अगर आपको माइग्रेन की समस्या हैं, तो फेस आइसिंग करने से बचें। क्योकि इससे आपको माइग्रेन का दौरा पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आपके पास पित्ती की समस्या है तो चेहरे पर आइसिंग से बचना चाहिए सबसे अच्छा विकल्प है। आइसिंग त्वचा को जलन से बचाती है, इसलिए आइसिंग करने के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपके चेहरे का ग्लो बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
