Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अथिया शेट्टी ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, आप भी बनाएं ये पपीता फेस मास्क

बॉलीवुड एक्टर सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। भले ही वो एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस वाली ही अटेंशन मिलती है। एक्ट्रेस की एक्ट्रेक्टिव ब्यूटी के पीछे कोई सिक्रेट नहीं है। जिसे आम लड़कियां फॉलो न कर सकें। अथिया शेट्टी अपनी ग्लोइंग, बेदाग और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए अपनी दादी का नुस्खा अपनाती हैं। जिसमें उनका फेवरेट पपीता स्किन केयर रूटिन है। आइए जानते हैं कि पपीते को आप अपनी स्किन केयर रूटिन में कैसे शामिल कर सकते हैं।
आप अपनी स्किन, हेयर और हेल्थ के लिए कच्चे, पक्के दोनों तरह के पपीते का यूज कर सकती हैं। पपीता विटामिन, खनिज और एंजाइम से भरपूर होता है। पपीता में दैनिक भत्ता से 300 गुना ज्यादा विटामिन सी मौजूद होता है। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्किन को सही देखरेख न मिलने के कारण आपके चेहरे पर झुर्रियां, काले घेरे, मुंहासे जैसी समस्या हो सकती है। जिसे बचने के लिए आप पपीता को अपने डेली स्किन केयर रूटिन में शामिल कर सकती हैं।
चेहरे को क्लिन करने के लिए पपीता
चेहरे को चमकाने में पपीता बहुत लाभकारी होता है। पपीता के साथ ककड़ी और विटामिन ई के तेल का एक मिश्रण तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले आप पपीते को मैश करके इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें कसा हुआ खीरा और विटामिन ई के तेल की कुछ बूंदें मिला दें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को धीरे-धीरे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने के लिए छोड़ दें। जब ये सुख जाएं तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
पपीता फेस मास्क
पपीता फेस मास्क बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको पके हुए पपीता, शहद और दूध की जरूरत होगी। इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में शहद और दूध मिला कर रख दें। अब पके हुए पपीते को अच्छे से मैश कर लें। और इसमें शहद दूध को भी डाल कर अच्छी तरह मिला दें। इस पेस्ट में एक चुटकी हल्दी भी मिला दें। और 20 मिनट तक पपीता फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications