Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन चार मेकअप प्रोडक्ट को यूज करना करें बंद नहीं तो होगा पछतावा
महिलाओं को मेकअप करना पसंद होता हैं। महिलाओं के पास काफी मेकअप प्रोडक्ट होता है। महिलाएं रोज मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप से भले ही आप खूबसूरत लगें लेकिन रोज रोज मेकअप करना नुकसान भी देता है। कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट का हर रोज इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट के यूज से चेहरे का नेचुरल ग्लो और मॉइस्चराइजर कम हो जाता हैं।

लड़किया अक्सर खूबसूरत आंखों के लिए मस्कारा का प्रयोग करती हैं, लेकिन मस्कारा का ज्यादा यूज करने से आंखों की पलके कमजोर हो जाती हैं। स्क्रब करना स्किन के लिए बहुत अच्छा होता हैं। लेकिन कई बार ज्यादा स्क्रब करने से स्किन ढीली हो जाती हैं। इसलिए स्क्रब को कम करना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान होता है।

हेयर वॉश
रोज रोज शैंपू करने से बालों को बहुत नुकसान होता हैं। ज्यादा हेयर वॉश करने से स्कैल्प ड्राइ हो जाती हैं। जिसकी वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं। वहीं बाल झगड़ने भी लगते हैं। वहीं जिनके बाल ऑयली होते हैं वह ज्यादा शैंपू करते हैं उससे बाल ड्राई हो जाते हैं। महिलाएं सोचती है कि हेयर वॉश करने से बाल सिल्की हो जाते है लेकिन ज्यादा बाल धोने से हेयर रफ हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में दो या तीन बार ही बाल धोने चाहिए।

मस्कारा
मेकअप करना महिलाओं को बहुत पसंद होता हैं। महिलाएं मेकअप में फाइनल लुक के लिए मस्कारा का यूज करती हैं। लड़कियां सुंदर आंखों के लिए मस्कारा का डबल कोट लगाती हैं। ज्यादा कोट लगाने से आंखे भले ही आकर्षक दिखें लेकिन रोज रोज मस्कारा लगाने से पलकें कमजोर हो जाती हैं। जिससे पलकें टूट जाती हैं। मस्कारा एक दिन छोड़कर लगाना चाहिए। अगर मस्कारा लगाना भी है तो आपको पलकों पर प्राइमर लगाना चाहिए। प्राइमर लगाने के बाद पलकों को नुकसान कम होता हैं।

स्क्रब
महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए फेशियल और स्क्रब करती हैं। स्किन की केयर करने के लिए 15 दिन पर स्क्रब करना चाहिए। लेकिन जरुरत से ज्यादा स्किन केयर रुटीन त्वचा के लिए हानिकारक होता हैं। सेंसिटिव स्किन के 15 दिन में एक बार ही स्क्रब करना चाहिए। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो हफ्ते में एक बार स्क्रब करना चाहिए। लेकिन चेहरे पर ज्यादा स्क्रब नहीं करना चाहिए। इससे स्किन खराब हो जाती हैं।

ब्लीच
महिलाएं अपने चेहरे की रंगत को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन चेहरे पर ज्यादा ब्लीच नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ब्लीच में केमिकल का प्रयोग किया जाता हैं। ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल करने से झुर्रियां आ जाती हैं। ब्लीच करने से चेहरे की कोमलता भी कम हो जाती हैं। अगर आपको ब्लीच का शौक है तो ब्लीच 2 महीने में एक बार ही करें। ज्यादा ब्लीच करने से बचें। अगर 3 महीने पर ब्लीच करेंगे तो स्किन को बहुत कम नुकसान होगा। अगर आप केमिकल ब्लीच से बचना चाहती हैं, तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। टमाटर को रोज चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता हैं। टमाटर नेचुरल ब्लीच भी होता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
