Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
रक्षाबंधन पर इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं केले का फेस मास्क और कॉफी स्क्रब, जानें फेशियल का सही तरीका
रक्षाबंधन के त्योहार में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई को राखी बांधती है। लड़कियां रक्षाबंधन का इंतजार लंबे समय से करती है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं और लड़किया नए कपड़े पहन कर मेकअप करती है। रक्षाबंधन से पहले महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए फेशियल करवाती है जिससे चेहरे पर ग्लो देखने को मिले। रक्षाबंधन पर ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए पर घर पर भी फेशियल कर सकती हैं। चलिए जानते है इंस्टेंट ग्लो के लिए फेशियल करने का सही तरीका।

ऑयल
रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन और इंस्टेंट ग्लो के लिए आप एक रात पहले तैयारियां शुरु कर दें। फेशियल करने से एक रात पहले चेहरे पर बादाम तेल लगाएं। चेहरे पर बादाम तेल लगाने के लिए हथेली पर बादाम के तेल डालकर हाथों को अच्छे से रगड़े। इसके बाद चेहरे पर तेल लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। अगले दिन सुबह अपना चेहरा साफ कर लें।

स्क्रब
बादाम तेल मसाज के बाद चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रब करने के लिए कॉफी पाउडर और नारियल तेल लें। 2 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 5 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। चेहरा साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि स्क्रब में नारियल तेल का इस्तेमाल किया है जिसे हटाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

फेस मास्क
स्क्रब करने के बाद चेहरे पर फेस मास्क लगाएं। ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए आप केल के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। फेस मास्क बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें उसे अच्छे मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।
त्वचा के लिए केले के फायदे- केले ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन की डेड स्किन को हटाने काम करता है जिससे चेहरे पर चमक आती है। केले में विटमिन सी पाया जाता है। विटामिन सी चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है। विटामिन सी एंटी एजिंग की तरह का काम करते है। विटामिन सी से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती है। केले में विटामिन के अलावा जिंक पाया जाता है जो कि मुंहासो और पिंपल को कम में काफी असरदार है। हफ्ते में दो बार केले फेस मास्क का इस्तेमाल करने चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाएंगे।
त्वचा के लिए शहद के फायदे- ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए शहद काफी अच्छा माना जाता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि त्वचा से बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है जिससे चेहरे के पिंपल और एक्ने ठीक हो जाएंगे। शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे पर इंफेक्शन भी नहीं होता है। शहद नेचुरल मॉइश्चराइज की तरह काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications