Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में ड्राईनेस कम करने के लिए केला है सबसे असरदार, 10 मिनट के फेशियल से पाएं शानदार रिजल्ट
सर्दियों में महिलाओं की स्किन ड्राई और डल हो जाती है। ड्राई और डल स्किन के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन इसके बाद चेहरे पर कोई खास फर्क नहीं आता है। ऐसे में महिलाएं केमिकल का इस्तेमाल करती हैं। क्या आप जानती है केले के फेशियल से डल स्किन को ठीक किया जा सकता है।

केले में पोटेशियम और विटामिन ए पाया जाता है। जिससे आपकी स्किन हेल्दी और जवां रहती हैं। केले फेशियल को आप आसानी से 10 मिनट में कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में केले का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। केले का यूज कर स्किन की ड्राईनेस को कम करता है। इसके अलावा केला फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करता है। चलिए जानते है केले फेशियल को स्टेप बाई स्टेप करने का तरीका।

केले का फेस स्क्रब
इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर चेहरे की गंदगी और धूल को साफ किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में चेहरे पर डेड स्किन की लेयर्स स्किन को डल बना देती हैं। जिसकी वजह से नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। डेड स्किन को साफ करने के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। केला में विटामिन बी 6 और बी 12 पााया जाता है जो कि चेहरे के दाग धब्बे और पिंपल को कम करता है।

केले का स्क्रब बनाने का तरीका
मिल्क पाउडर- 1 बड़ा चम्मच लें, सूजी 1 बड़ा चम्मच लें, आधा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल, केले का छिलका लें। एक बाउल लें, इन सबको अच्छे से मिला लें। केले के चिलको को चौकोर काटकर उसके ऊपर स्क्रब मिक्स करें। इस केले के छिलको के अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें, कुछ मिनटों के बाद इसके सर्कुलर मोशन में धीरे से करें। कुछ मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

केले की मसाज क्रीम
केले का स्क्रब करने के बाद केले की मसाज करें। चेहरे पर ग्लो के लिए केले का मसाज बहुत ही जरुरी है। फेस मसाज से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

केले की मसाज क्रीम बनाने का तरीका
आधा केला, एक चम्मच शहद, 2 चम्मच नींबू का रस, थोड़ा सा हल्दी पाउड और आधा चम्मच दही लें। एक बाउल में इन सब को अच्छे से मिक्स करें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

केले के फेस पैक
केले का फेशियल का ये लास्ट स्टेप है। आपको अपने चेहरे पर फेस पैक का इस्तेमाल करना होगा। इस फेस पैक से ड्राईनेस और एक्ने दूर हो जाएंगे।

केले का फेस पैक बनाने का तरीका
एक चम्मच बेसन या फिर एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा केला, एक चम्मच शहद, दो चम्मच नींबू का रस, थोड़ी सी हल्दी और एक चम्मच दही लें। एक बाउल में केला, शहद, नींबू का रस, हल्दी पाउडर और दही मिलाएं। इन सबको अच्चे से मिक्स करें। इसके बाद आप इसमें बेसन और चंदन पाउडर मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

केले फेशियल के फायदे
केले का फेशियल ड्राई स्किन के लिए बहुत जरुरी होता है। केले का फेशियल स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती हैं। केले में एंटी इंप्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जिससे चेहरे के एक्ने और दाग धब्बे कम हो जाते है। इसके साथ साथ चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम करने के लिए केले का फेशियल बहुत ही असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
