Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डैमेज्ड स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर लगाएं इंडियन ब्लैकबेरी मास्क, जानें स्किन केयर रूटीन
बरसात के मौसम में त्वचा से संबंधी कई तरह की परेशानिया हो जाती है। बारिश के दिनों में ऑयली स्किन पर दाग, धब्बे और मुंहासे हो जाते है। बारिश में दिनों में नमी की वजह से त्वचा की देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। त्वचा की देखभाल के लिए आप इंडियन ब्लैकबेरी यारी जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन का इस्तेमाल कर चेहरे को क्लीन और चमकदार बनाया जा सकता है। जामुन अनहेल्दी स्किन की ग्रोथ को रोकता है जिससे डेड स्किन सेल्स हट जाते है और त्वचा ग्लो करने लगती हैं। हेल्दी स्किन के लिए जामुन का न केवल सेवन करें बल्कि जामुन फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा भी सकती हैं।

मुंहासों को दूर करता है ब्लैकबेरी
ब्लैकबेरी यानी जामुन में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। जामुन में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन के दाग धब्बों को कम करने के लिए स्किन ब्राइट बनाता है। अगर मुंहासों से परेशान है तो चेहरे पर जामुन का पेस्ट लगा सकते है या फिर जामुन के बीच को सुखाकर उसाक पेस्ट चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में मुंहासे कम हो जाएंगे।

जामुन और शहद फेस मास्क
शहद में , एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, अमीनो एसिड, प्रोटीन और विटामिन के गुण पाए जाते है जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। वहीं जामून में एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन को स्किन को हाइड्रेट करता है और चेहरे पर चमक आती है। ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए आप एक चम्मच जामुन का पल्प लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस मिक्षण का अच्छे से पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

ऑयली स्किन के लिए जामुन का इस तरह करें इस्तेमाल
बरसात के दिनों में ऑयली स्किन की देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। नमी की वजह से स्किन चिपचिपी रहती है वहीं बारिश के दिनों में चेहरे पर पिंपल और एक्ने काफी हो जाते है। ऑयली स्किन वाले चेहरे पर जामुन और गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल लें। इस बाउल में जामुन का पल्प लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरा साफ कर लें।

ड्राई स्किन के लिए ऐसे करनें जामुन का इस्तेमाल
बरसात के दिनों में ड्राई स्किन बेजान और डल लगती है। स्किन को हाइड्रेट करने के लिए आप जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई स्किन के लिए जामुन का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले जामुन के बीजों को सुखाना होगा। इसके बाद जामुन के बीच को पीस लें। इस पाउडर में दूध की मलाई या फिर दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आपकी त्वचा सॉफ्ट और मुलायम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
