Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
होटल रुम के टी-मेकर से पाएं फेशियल जितनी ग्लोइंग स्किन, बस फॉलो करें ये तीन स्टेप
वेकेशन पर या फिर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अक्सर दूसरे शहर में जाना होता है। नए शहर में पार्लर का कुछ खास आइडिया नहीं होता है इसके अलावा टाइम भी नहीं होता है पार्लर जाने का, ऐसे में महिलाएं फेशियल नहीं करवा पाती है। लेकिन आप इन ब्यूटी हैक्स का इस्तेमाल कर होटल रुम में बिना किसी ताम झाम के फेशियल कर सकती हैं।

होटल रुम में इलेक्ट्रिक कैटल और चाय बनाने का सारा सामान होता है। अगर नहीं भी है तो ये सामान आपको आसानी से मिल जाएगा। चलिए जानते हैं होटल रुम में चाय के सामान से फेशियल करने का तरीका।

होटल रुम में फेशियल करने के लिए जरुरी सामान
- कॉफी के सैशे
- टी बैग्स
- ग्रीन टी बैग्स
- मिल्क पाउडर सैशे
- इलेक्ट्रिक कैटल
- चीनी के सैशे

ग्रीन टी से करें स्क्रब
फेशियल करने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा धो लें। इसके बाद आप ग्रीन बैग्स के ग्रीन को निकाल लें। इसके बाद चीनी के सैशे से चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को हल्का गीला कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। फ्रेश और खूबसूरत चेहरे के लिए ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो कि त्वचा की फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। चीनी डेड सेल्स को हटाने में काफी मददगार होती है। चीनी और ग्रीन से स्क्रब करने से चेहरे पर चमक आती है। 5 मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

फेस मास्क
होटल मे चाय बनाने की दी गई मिल्क पाउडर के सैशे का इस्तेमाल आप फेस पैक बनाने के लिए कर सकती हैं। सबसे पहले मिल्क पाउडर के दो सैशे लें। उसे छोटे बाउल में डालें इसके बाद इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद चेहरा धो लें। मिल्क पाउडर फेस पैक को लगाने से चेहरा सॉफ्ट हो जाएगा। इस फैस पैक को लगाने के बाद कॉफी पाउडर में नींबू और शहद मिला लें। होटल रुम में अक्सर चाय की ट्रे के साथ नींबू और शहद भी सर्व किया जाता है। काफी, नींबू और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। कॉफी त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो लाने का काम करती है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करने काम करता है।

स्टीम
ग्लोइंग स्किन के लिए स्टीम लें सकती हैं। स्टीम लेते समय थोड़ा ध्यान रखें। अगर आपको स्टीम लेने में दिक्कत है तो आप स्टीम ना लें। स्टीम लेने के लिए सबसे पहले इलेक्ट्रिक कैटल में थोड़ा पानी डालें, इसके बाद स्विच ऑन करें। पानी गर्म होने के बाद स्विच ऑफ करें। 6 इंच की दूरी से चेहरे पर स्टीम लें। चेहरे को कैटल के ज्यादा पास ना रखें। स्टीम लेने से त्वचा पर जमी गंदगी, धूल और तेल निकल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications