Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुरुषों को ऑफिस में रखनी चाहिए अपनी ग्रूमिंग किट, जानें कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं जरूरी
ऑफिस का कामकाज निपटाने के बाद शाम को बाहर जाने का अचानक प्लान बन जाए तो वहां अपने बेस्ट लुक में पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। महिला ही नहीं, ये बात पुरुषों के लिए भी लागू होती है। दिनभर दफ्तर में एयरकंडीशन केबिन में बैठने से त्वचा को खुली हवा और सूर्य की रौशनी नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से शाम तक चेहरा चिपचिपा और मुरझाया हुआ हो जाता है। आप ऑफिस में तरोताजा महसूस करने के लिए शॉवर तो नहीं ले सकते हैं लेकिन अपने डेस्क में स्किन केयर या ग्रूमिंग केयर किट रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऑफिस में पुरुषों को अपने ग्रूमिंग किट में क्या क्या सामान रखने की जरूरत है।

फेस वॉश
आपके ऑफिस स्किन केयर किट में फेस वॉश जरूर होना चाहिए। आप ऐसा माइल्ड क्लीन्ज़र चुनें जो आपकी स्किन के लिए अच्छा हो। अगर आपको अच्छा फेस वॉश चुनने में दिक्कत आ रही है तो आप नेचुरल तत्वों से तैयार किया पैक उठा लें।

बीबी क्रीम
कई मौकों पर बीबी क्रीम आपको मुश्किल स्थिति से बचा लेती है जैसे चेहरे पर पिंपल हो जाने पर। ये ना सिर्फ उसे कवर कर लेते हैं बल्कि ये आपके अलग अलग स्किन टोन, पैच आदि को भी छिपाने में मदद करते हैं। अब तो मार्केट में पुरुषों के लिए बीबी क्रीम की स्पेशल रेंज उपलब्ध है।

मॉइश्चराजर
अगर आपकी स्किन ऑयली है तब भी उसे एक अच्छे मॉइश्चराजर की जरूरत होती है। आप ऑफिस में ऐसा मॉइश्चराजर रखें जो चिपचिपा ना हो।

लिप बाम
फटे होठों की समस्या से सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी परेशान रहते हैं। सर्द हवा के कारण होंठ फटने की समस्या बढ़ जाती है इसलिए आप अपने पास लिप बाम जरूर रखें।

परफ्यूम
ऑफिस के बाद किसी पार्टी या डेट पर जाने के लिए आप एक अच्छी खुशबू साथ रख सकते हैं। आप एक अच्छे परफ्यूम की छोटी सी बॉटल अपने पास ऑफिस की किट में जरूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
