Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
प्राचीन समय की महिलाओं का ब्यूटी सीक्रेट आया सामने, जानिए उनकी सुंदरता का राज

आज के इस चमक दमक वाली दुनिया में पहले जमाने की चमक कम होती नजर आ रही है। पहले के समय में जहां लोग अपनी सुंदरता बरकरार रखने के लिए घरेलू चीजों पर विश्वास करते थे, वहीं अब लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं। लेकिन कई लोग आज भी दादी-नानी के नुस्खों पर विश्वास करते हैं। अगर आप भी पहले के जमाने की महिलाओं की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो प्राचीन इंडियन ब्यूटी सीक्रेट्स को ट्राई कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी-नानी के जमाने के ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर कर रहे हैं। जिन्हें आप अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
प्राचीन समय में महिलाओं की खूबसूरती का राज
1. शहद
आयुर्वेद में शहद को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। शहद के यूज से आपकी स्किन रिंकल फ्री होती है। डेमेज स्किन को रिपेयर करने के लिए भी शहद का ही इस्तेमाल किया जाता है। शहद आपके चेहरे से पिंपल्स दाग धब्बों को कम करने में भी लाभकारी है।
2. एलोवेरा जेल
प्राचीन समय से एलोवेरा का उपयोग स्वास्थ्य के साथ स्किन और हेयर केयर के लिए भी किया जाता है। एलोवेरा आपकी स्किन को ग्लो देने के साथ हर तरह के इंफेक्शन से भी दूर रखने में मदद करता है।
3. तुलसी
आयुर्वेद में तुलसी को एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की स्टडी के मुताबिक तुलसी में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज शामिल होती हैं जो आपके स्किन को समय से पहले बुढ़ा बनाने से बचाती है। प्राचीन समय में महिलाएं अपने खूबसूरती के लिए तुलसी का उपयोग करती थी।
4. अदरक
अदरक में भी एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जिसका यूज कई ट्रेडिशनल आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट में भी किया जाता है। अदरक आपको एक क्लीन, ग्लोइंग और बैलेंस स्किन देने मे मदद करता है।
5. हल्दी
हल्दी प्राचीन समय से सुंदरता को निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी एक ऐसी चीज है जो हर घर के किचन में आपको आसानी से मिल जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक के गुण मौजूद होते हैं। अब हल्दी आपके स्किन के लिए कितनी फायदेमंद है इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा लें कि भारत में कोई भी शादी बिना हल्दी की रस्म के पूरी नहीं होती है।
6. दूध और दही
प्राचीन समय में महिलाएं नहाने के लिए दूध और दही का इस्तेमाल करती थी। दूध और दही में दोनों में ही लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारी त्वचा के लिए एक तरह से क्लिंजर और मॉइश्चराइजर का काम करता है।
7. घी
पहले के समय में घी का उपयोग महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए भी करती थी। डाइट में घी शामिल करने से न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है बल्कि आपकी स्किन भी ग्लो करती है।



Click it and Unblock the Notifications
