Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दूध, फल-सब्जी और किचन वाले मसालों से बने फेस पैक से पाएं ऐश्वर्या-सुष्मिता जैसा ग्लो
जब भी सुंदंरता की बात आती है, तो पूरी दुनिया में दो भारतीयों का नाम अचानक ही सबकी जुबान पर आ जाता है। ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन। दोनों ने अपनी सुंदरता का जलवा पूरी दुनिया के सामने बिखेरा है। खास बात तो यह है कि दशकों से इन दोनों ने अपनी सुंदरता को बरकरार रखा है और करोड़ों लोगों के लिए आईकॉन बनी हुई हैं। ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प है कि ऐश्वर्या और सुष्मिता की सुंदरता का राज क्या है ?

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं?
ऐश्वर्या राय नियमित त्वचा देखभाल दिनचर्या का पालन करके अपनी त्वचा की देखभाल करती हैं। वह अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए खूब विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के लिए फल और सब्जियां खाती हैं। इसके अलावा वह बाहर के खाने से ज्यादा घर का बना सादा भोजन ही पसंद करती हैं। वह त्वचा को साफ करने के लिए दही, शहद और जैतून के तेल जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग करती है। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब मॉइस्चराइजर लगाती है।ं इसके लिए वह कार्बोनेटिड ड्रिंक की जगह फल-सब्जी का जूस, पानी, नारियल पानी और नींबू पानी पीती हैं। त्वचा पर किसी तरह की दिक्कत नहीं आए इसके लिए नियमित रूप से स्किन स्पेशलिस्ट व डर्माटॉलिजिस्ट की सलाह लेती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डायट और खूब सारा पानी पीती हैं। अगर आप उनके जैसा निखार चाहती हैं तो पैकेज्ड फूड, फ्राइड फूड, जंक फूड से दूर रहना है। इसके अलावा यहां, ऐश्वर्या राय बच्चन के कुछ और भी ब्यूटी सीक्रेट हैं, जो आप अपनी रूटीन लाइफ में लागू कर सकती हैं। खाने में ज्यादातर उबली सब्जियां लेती हैं और एक बार में ज्यादा खाने से बेहतर दिन भर में थोड़ा-थोड़ा कर खाती हैं।
सुष्मिता सेन त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं?
सुष्मिता सेन स्किन का काफी ख्याल रखती हैं। वह एक सख्त ब्यूटी रीजीम का पालन करती हैं और नियमित रूप से एक त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेती हैं। वह अपनी त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए संतुलित आहार लेती हैं। वह ढेर सारा पानी पीती हैं, ढेर सारे फल और सब्जियां खाती हैं और प्रोसेस्ड और मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज करती हैं। वह प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करना पसंद करती हैं। अपनी त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए शहद, नीबू और हल्दी के मिश्रण जैसे होममेड फेस मास्क का प्रयोग करती हैं।ै वह हर दिन सनस्क्रीन लगाती हैं और रात के समय स्किनकेयर रूटीन को कभी नहीं छोड़ती हैं। फिर चाहे कितनी भी थकी क्यों ना हों।



Click it and Unblock the Notifications
