Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
खूबसूरत दिखने के लिए दिया मिर्जा अपनाती हैं ये ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दीया मिर्जा बी टाउन में अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं।

दीया ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन खूबसूरत लगती हैं। दिया अपनी जवां स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनका ब्यूटी सीक्रेट।

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए पीती हैं पानी
दिया अपनी स्किन की देखभाल के लिए दिनभर पानी पीती हैं। दिया 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। इससे चेहरे पर नमी बनी रहती हैं।

मॉइश्चराइजर का यूज
त्वचा की देखभाल के लिए दीया मिर्जा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन की नमी बनी रहती हैं।

हेल्दी डाइट
दीया मिर्जा त्वचा की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। वह दिनभर में कम से कम एक नारियल पानी पीती हैं। लंच में दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जियों और फलो का सेवन करती हैं। आप भी दीया मिर्जा जैसी ग्लोइंग स्किन चाहते है तो आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों और फलो को शामिल करें।

घने बालों का राज
दीया अपने बालों का ध्यान रखने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार हेयर मसाज करती हैं। चम्पी करने से बाल शाइनी और सिल्की बने रहते हैं। सर्दियों में गर्म तेल से बालों की मसाज करती हैं।

तेल
दिया मिर्जा दो तीन महीनों में अपना तेल बदलती रहती हैं। वह कभी नारियल तेल तो कभी ऑलिव ऑयल बालों में लगाती हैं। नारियल तेल और ऑलिव ऑयल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

हेयर स्प्रा
बालों की देखभाल के लिए एक्ट्रेस होममेड हेयर स्प्रा करती हैं। बालों में स्टीमिंग लेने से बाल सिल्की बने रहते हैं। इसके अलावा डैमेज बाल भी ठीक हो जाते हैं।

दीया के मेकअप करने तरीका
दिया मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर प्राइमर लगाती हैं। प्राइमर लगाने के बाद फाउंडेशन अच्छे से ब्लेंड हो जाता है। इसके बाद वह जॉ लाइन और नेक लाइन को कॉन्टयूर करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अपनी आंखों का मेकअप करती हैं। हाइलाइट लगाकर वह अपना मेकअप कंप्लीट करती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी दीया मिर्जा के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
