Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
स्वरा भास्कर की स्किन का राज, कीटो डाइट से रखती हैं खुद को जवां-ये है ब्यूटी सीक्रेट्स
स्वरा भास्कर बी टाउन की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर उनकी खूबसूरत फोटो और वीडियो वायरल रहती हैं।

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस उनके बोल्ड और खूबसूरत अवतार को काफी पसंद करते हैं। अपनी फिगर को बनाए रखने के लिए स्वरा भास्कर काफी मेहनत करती हैं। स्वरा भास्कर अपने आपको फिट रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती हैं। चलिए जानते हैं स्वरा भास्कर के ब्यूटी टिप्स

पानी
स्वरा भास्कर अपने आपको हाईड्रेटड रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। दिन में लगभग वह 8 से 7 गिलास पानी पीती हैं। पानी के अलावा स्वरा भास्कर जूस भी पीती हैं। जूस पीने से वह खाना कम खाती है क्योंकि जूस पीने से जल्दी भूख नहीं लगती हैं। अगर आपको भी स्वरा भास्कर जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप भी पानी पीना शुरु कर दें।

हेल्दी डाइट
स्वरा भास्कर अपने आपको फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट का लेती हैं। स्वरा बाहर का खाना नहीं खाती हैं। बल्कि घर का बना हुआ खाना खाना पसंद करती हैं। स्वरा खाने में रोटी, सब्जियां, दलिया और हरा साग खाती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर को चावल और दही खाना बहुत पसंद हैं। अक्सर वह शूटिंग के दौरान दही और चावल खाती हैं। स्वरा भास्कर के नाश्ते की बात करें तो वह नाश्ते में अंडे खानती हैं। स्वरा भास्कर चीनी और ज्यादा तेल वाले खाने से दूर रहती हैं। स्वरा जैसे फिटनेस के लिए आपको भी अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना होगा।

कीटो डाइट
स्वरा भास्कर अपने वजन कम करने के लिए कीटो डाइट को फॉलो करती हैं। कीटो डाइट में बहुत कम फैट खाया जाता है जिसकी वजह से वजन कम करना बहुत आसान होता हैं। कीटो डाइट को लो कार्ब डाइट भी कहते हैं। बता दें कि कई लोगों का कहना है कि कीटो डाइट हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छी नहीं होती है, ऐसे में खुद कीटो डाइट नहीं लेना चाहिए।

योग
स्वरा भास्कर अपनी फिटनेस को लिए योग करती हैं। स्वरा भास्कर हफ्ते में 3 दिन योग की क्लास लेती हैं। योग के साथ साथ स्वरा भास्कर जिम भी जाती हैं।

नो मेकअप
स्वरा भास्कर रात को सोने से पहले मेकअप हटा देती हैं। वहीं घर पर वह मेकअप नहीं करती हैं। स्वरा भास्कर का मानना चेहरे पर हर समय मेकअप करने से स्किन का ग्लो कम हो जाता हैं। ऐसे में रात को सोते समय मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए।

बाल
स्वरा भास्कर अपनी स्किन के साथ साथ अपनी बालों का भी ध्यान रखती हैं। स्वरा भास्कर बालों में नारियल तेल लगाती हैं। स्वरा अक्सर अपने बालों की मालिश करने के लिए नारियल का तेल लगाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
