Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लॉकडाउन के दौरान किचन का काम करते हुए स्किन को बनाए ग्लोइंग
कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के दौरान सभी लोग घर पर ही है, ऐसे में महिलाओं को स्किन केयर करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि घर की साफ सफाई और किचन का काम करते समय स्किन का ख्याल रखा जा सकता है।

सब्जी और फल काटते समय बचे हुए छिलके और कुछ टुकड़ो का इस्तेमाल कर चेहरे पर निखार मिल सकता है। चलिए जानते है कि कैसे आप सब्जी और फल काटते समय स्किन का ध्यान रख सकती है।

सब्जी काटने से दूर होगी टैनिंग
सब्जी काटते समय स्किन की टैनिंग को कम किया जा सकता है। टमाटर काटते समय टमाटर का हिस्सा अलग से रख लें। इसके बाद टमाटर में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगां लें। इसके बाद आप किचन का काम जारी रखें। 20 मिनट के बाद आप अपना चेहरा धो लें।

फल काटते समय
जब आप फल काट रही हो तो फल के कुछ टुकड़े फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। कुछ देर जमे हुए फल के टुकड़े को चेहरे पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट तक अपने चेहरे पर जमें हुए फल के टुकड़े को लगाएं। इससे आपके चेहरे पर आइस और फ्रूट फेशियल एक साथ हो जाएगा। आइस और फ्रूट फेशियल के लिए आप तरबूज, पपीता, आम और केला कोई भी फल का इस्तेमाल कर सकती है।

हनी कॉफी का पैक
महिलाएं कई बार घरेलू चीजों का इस्तेमाल रोज रोज नहीं कर पाती है क्योंकि रोज रोज पैक बनाने में आलस आता हैं। ऐसे में आप शहद की डिब्बी में थोड़ा सा कॉफी पाउडर और हल्दी मिलाकर इस पैक को कई दिनों तक रख सकती है। शहद, कॉफी और हल्दी के इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, इसके बाद चेहरे धो लें।

सिल्की बाल
लॉकडाउन के दौरान महिलाओं किचन में सारा समय काम करती हैं। जिसकी वजह से उनके पास समय नहीं मिल पाता है कि वह अपने बालों की देखभाल कर सकें। अगर आपके पास बी बालों का ध्यान रखना का समय नहीं है तो आप शैंपू करते समय शैंपू के साथ एलोवेरा जेल मिला लें। एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से बाल सिल्की हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
