Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Beauty Tips: सोफ्ट स्किन पाने के लिए यूज करें ये बेबी प्रोडक्ट्स

कई लोग अपनी स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। ताकि उनकी स्किन हमेशा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहे। लेकिन महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी आपको स्किन में वो सॉफ्टनेस नहीं मिलती जो आप चाहते हैं। लेकिन मार्केट में कुछ ऐसे भी प्रोडक्ट्स हैं, जो छोटे बच्चो के सेंसिटिव स्किन के लिए आती है। बच्चों के सॉफ्टनेस का ध्यान रखते हुए इन बेबी प्रोडक्ट्स को बनाया जाता है। आप भी अपनी स्किन के लिए बच्चों के इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी प्रोडक्ट्स आपके स्किन को कई तरह के फायदे दे सकता है। तो आइए जानते हैं किन बेबी प्रोडक्ट्स को आप अपनी डेली लाइफ में और किस तरह यूज कर सकते हैं।
बेबी पाउडर
आपने अक्सर कई महिलाओं को बेबी पाउडर का यूज करते हुए देखा होगा। दरअसर इसे आप कॉम्पेक्ट पाउडर के रूप में भी यूज कर सकती हैं। कई बार पसीने और गर्मी के कारण आपके गर्दन और जांघें कट जाती हैं। जिससे बचने के लिए बेबी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
बेबी वाइप्स
बेबी वेट वाइप्स का यूज बच्चों की स्किन साफ करने और गंदे डायपर बदलने के लिया किया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी ये कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों की सेंसिटिव स्किन को ध्यान में रखते हुए बेबी वाइप्स बनाया जाता है। इसमें केमिकल की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। महिलाएं भी बेबी वाइप्स का यूज मेकअप रिमूवर के रूप में कर सकती हैं।
पेडिएलाइट
पेडिएलाइट छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए किया जाता है। ये बच्चों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। लेकिन इसका यूज बड़े अपना हैंगओवर उतारने के लिए भी कर सकते हैं। पेडिएलाइट में इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होता है, जिसे पीने से आपका हैंगओवर जल्दी कम हो जाता है।
सनस्क्रीन
बच्चों के लिए बनाए गए सभी प्रोडक्ट्स में कैमिकल की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। ऐसे में बच्चों के लिए बनाया गया सनस्क्रीन लोशन बड़े भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों के सनस्क्रीन का यूज करके आप अपनी स्किन पर होने वाली टेनिंग से भी छुटकारा पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
