Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए फायदेमंद है चीकू, ऐसे करें इस्तेमाल
चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है। चीकू में कैलोरी पाया जाता है इसका स्वाद मीठा होता है। चीकू सेहत के साथ साथ त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चीकू में प्रोटीन, विटामिन सी पाया जाता है जो कि बालों और स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। चीकू त्वचा और बालों को मुलायम बाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं चीकू के फायदे।

स्किन के लिए चीकू के फायदे
चीकू में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेन्ट्स पाए जाते हैं, जो कि त्वचा की देखभाल के लिए बहुत जरुरी होते है। चीकू खान से डल और बुझा हुआ चेहरा खिला- खिला बना रहता है। चीकू में विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन को हेल्दी बनाता है। चीकू में एंटी एजिंग एजेंट पाया जाता है जो कि चेहरे झुर्रियां हटाने में मदद करता है। चीकू में मौजूद विटामिन ए और सी स्किन को ग्लो बनाता है। चीकू के बीच से बने तेल का इस्तेमाल करने से स्किन के रैशेज, फुंसियो ठीक हो जाती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए चीकू फेस पैक
ग्लोइंग स्किन के लिए आप चीकू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पैक के लिए एक चम्मच चीकू पल्प लें। एक चम्मच दूध और एक चम्मच बेसन लें। एक बाउल में सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक सूखने पर चेहरे हल्के गुनगुने पान से धो लें। हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल करें।

बालों के लिए चीकू के फायदे
हर महिला की चाहत होती है कि उनके बाल घने और लंबे हो। लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में घने बाल होना सपना बनकर रह गया है। बालों की अच्छी देखभाल कर बालों मजबूत और घना बनाया जाता है। गर्मी, पसीना, प्रदूषण और केमिकल बालों को बेजान और डल कर देते हैं। ऐसे में आप चीकू का इस्तेमाल कर अपने बालों को घना बना सकते है। चीकू के बीच का तेल बालों को मुलायम और मॉइश्चराइज बनाने में मदद करता है। इस तेल की मदद से बालों में चमक देखने को मिलती है। चीकू के तेल और कैस्टर ऑयल को बालों में मिलाकर अच्छे से लगाएं। इससे बालों में डैंड्रफ में कमी आती है।

चीकू हेयर मास्क
दोमुहे बालों और हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए आप चीकू हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक चम्मच चीकू के तेल में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच चीकूं के बीच का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे पका लें। तेल को छानकर किसी बोतल में स्टोर कर लें। इस तेल को स्कैल्प में लगाएं और बालों की अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के एक 1 घंटे बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस तेल का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
