Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पिंपल और एक्ने हटाने के लिए इस्तेमाल करें क्ले मास्क, जानें फायदे
त्वचा की देखभाल के लिए क्ले का इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है। क्ले ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्ले मास्क का इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल की समस्या कम हो जाती है। आजकल मार्केट में हर उम्र और हर स्किन टाइप के अनुसार क्ले मास्क मिल रहे हैं। चलिए जानते हैं क्ले मास्क के फायदे।

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
क्ले मास्क ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। क्ले मास्क की मदद से चेहरे की गंदगी और डेड स्किन को आसानी से हटाया जा सकता है। क्ले मास्क एक्सट्रा ऑयल को कम करने में काफी मददगार होता है। क्ले मास्क को चेहरे पर लगाते समय चीक्स, नाक, चिन और टी जोन पर ध्यान देना चाहिए। कले मास्क को आंडर आई और लिप्स नहीं लगाना चाहिए। अंडर आई और लिप्स पर क्ले मास्क लगाने से लिप्स और अंडर आई स्किन ड्राई हो जाती है।

एक्ने और पिंपल से निजात
क्ले मास्क का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप एक्ने और पिंपल से निजात पा सकते हैं। क्ले मास्क स्किन को पोर्स को खोलता है और बैक्टेरिया को खत्म करता है जिससे एक्ने नहीं होते है। अगर आप काफी समय से एक्ने और पिंपल से परेशान है तो आप क्ले मास्क का इस्तेमाल करें। हफ्ते में 2 बार क्ले मास्क का इस्तेमाल करें।

ग्लोइंग स्किन
प्रदूषण की वजह से स्किन पर गंदगी, चिकनाई और तेल जम जाता है जिससे त्वचा का नेचुरल ग्लो कम हो जाता है। चेहरे की गंदगी और चिकनाई हटाने के लिए आप क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्ले मास्क पोर्स की गहराई से साफई करता है। क्ले मास्क स्किन की गहराई में जाकर पोर्स से ऑयल हटाता है जिससे स्किन ग्लोइंग और मैट बनी रहती है।

ब्लड सर्कुलेशन
क्ले मास्क को लगाने से स्किन में ब्लड और ऑक्सीजन बढ़ता है जिससे कोलेजन बढ़ता है और स्किन ग्लोइंग और चमकदार हो जाती है। क्ले मास्क की मोटी लेयर स्किन पर लगानी चाहिए। हफ्ते में दो बार आप क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना क्ले मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पोर्स को खोलता है
स्किन पोर्स बंद होने की वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है। स्किन पोर्स बंद होने की वजह से फाउंडेशन लगाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप क्ले मास्क का इस्तेमाल कर अपने पोर्स को आसानी से ओपन कर सकते हैं। क्ले मास्क इम्प्योरिटीज को भी खत्म करने में काफी मददगार है। क्ले मास्क चेहरे की गंदगी हटा कर डलनेस को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
