Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
झड़ते बालों और चेहरे की झाइयां का समाधान है मेथी, जानें हेयर और फेस पैक बनाने का तरीका
सर्दियों के मौसम में मेथी की पत्तियों की सब्जी और पराठा घर घर में बनाई जाती हैं। मेथी की पत्तियों का इस्तेमास सर्दियों में सबसे ज्यादा किया जाता है। क्या आप जानते है मेथी सेहत के साथ साथ बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है। बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेथी काफी असरदार है।

चेहरे पर कई बार मुंहासे ठीक होने के बाद निशान छोड़े देते हैं। मेथी के पत्ते का बना फेस पैक लगाने से मुहांसों के साथ चेहरे से दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं। चलिए जानते है मेथी की पत्तियों के स्किन और बालों के लिए फायदें।

मेथी की पत्तियों का हेयर मास्क
मेथी की पत्तियां बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। झड़ते बालों और डैंड्रफ कम करने के लिए मेथी के पत्तों का हेयर मास्क बहुत ही असरदार है। मेथी में प्रोटीन, जिंक पाया जाता है जो कि बालों की देखभाल के लिए बहुत ही लाभकारी है।

हेयर मास्क बनाने का तरीका
100 ग्राम मेथी की पत्तियां ले, और एक चम्मच नींबू का रस लें। सबसे पहले पत्तियों को साफ करके मिक्सी में पीसकर इसका फाइन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सीधा बालों में भी लगा सकती हैं। या फिर इस पेस्ट का जूस छानकर अलग करें। इसमें अब नींबू का रस मिलाएं। तैयार हेयर मास्क को बालों की स्कैल्प में लगाएं। 30 मिनट बाद हेयरवॉश कर लें। इस हेयर पैक को हफ्ते में एक दिन लगाएं। इससे बालों की डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्या कम हो जाएगी।

शाइनी और स्मूथ बालों के लिए मेथी की पत्तियां का हेयर मास्क
मेथी में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते है जो कि बालों को शाइनी और स्मूथ बनाने में मदद करता हैं। पेस्ट बनाने के लिए मेथी के पत्तों को साफ कर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर तैयार पेस्टको स्कैल्प में लगाएं। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में एक दिन इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें।

मेथी की पत्तियों का फेस मास्क
मेथी की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी 6 पाया जाता है जो कि त्वचा की देखभाल के लिए बेहद उपयोगी है। मेथी के इस्तेमाल और सेवन से चेहरे की झाइंया और दाग धब्बे कम हो जाते हैं।

मेथी पत्तियां और शहद का फेस पैक
100 ग्राम मेथी की पत्तियां और दो चम्मच शहद लें। मेथी की पत्तियों को साफ करके मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में शहद मिला कर पेस्ट को अच्छे से तैयार कर लें। इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फेस मास्क सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। जल्द ही आपको इस फेस पैक का असर देखने को मिलेगा। ग्लोइंग स्किन के लिए हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

मेथी पत्तियां और दही का फेस मास्क
ग्लोइंग स्किन के लिए मेथी बहुत ही लाभकारी है। फेस पैक बनाने के लिए 100 ग्राम मेथी की पत्तियां और एक चम्मच दही लें। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले मेथी की पत्तियों को साफ करके मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट में दही मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फेस मास्क सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। चेहरे की झाइयां कम करने के लिए ये फेस मास्क बहुत ही असरदार है। इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
