Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं बर्फ, आइसिंग के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल प्रोडक्ट की जगह घरेलू चीजों का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से चेहरे पर इंफेक्शन और एलर्जी होने का डर नहीं होता है। होममेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। वहीं अब मौसम चेंज हो गया है।

गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करनी बहुत जरुरी होता है। गर्मियों में स्किन चिपचिपी हो जाती है जिससे चेहरे पर पिपल हो जाते है, वहीं तेज धूप की वजह से स्किन टैनिंग हो जाती है गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए स्किन पर आइसिंग कर सकती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए आप घर पर ही आइसिंग कर सकती हैं। चलिए जानते हैं घर पर आइसिंग करने का तरीका।

हल्दी से करें आइसिंग
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। वहीं बर्फ के साथ आइसिंग करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। स्किन केयर के लिए हल्दी आइसिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी पाउडर को पानी में घोल कर आइस क्यूब ट्रे में डालें और जमने दें। बर्फ जमने के बाद कॉटन में बर्फ रखकर चेहरे पर अच्छे से आइसिंग करें, इससे चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

खीरा आइसिंग
गर्मियों में खीरा सेहत के साथ साथ स्किन के लए भी बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों में चेहरे पर डलनेस हो जाती है। खीरे का इस्तेमाल कर चेहरे की डलनेस को कम किया जा सकता है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप खीरे से आइसिंग कर सकते हैं। खीरे को काटकर उसको मैश कर लें। इसमें नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसे बर्फ जमने के लिए रख दें। इसके बाद इस आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की टैनिंग कम हो जाएंगी।

ग्रीन टी
दाग धब्बे कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के मौसम में ग्रीन टी से आइसिंग करने से चेहरे पर फ्रेशनेस आती है। ग्रीन टी पैकेट को पानी में डाले और इसे फ्रीजर में रख दें। इसके बाद इससे चेहरे पर आइसिंग करें।

कॉफी
चेहरे की फाइन लाइन्स को कम करने के लिए आप आइसिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं कॉफी पाउडर लें और इसे पानी में मिलाएं इसके बाद इसे जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। इसके बाद आइस क्यूब से चेहरे की मसाज करें।

आइसिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे पर ज्यादा ग्लो पाने के लिए ज्यादा आइसिंग ना करें, आइसिंग करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। आइसिंग करने से पहले चेहरे का मेकअप हटा दें। चेहरे पर 15 मिनट तक आइसिंग करें। चेहरे पर पिंपल वाली जगह पर बर्फ को तेजी से ना रगड़ें। हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
