Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सेहत ही नहीं ग्लोइंग स्किन और घने बालों के लिए असरदार है लेमन टी, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
लेमन टी यानी नींबू की चाय सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। नींबू की चाय में विटामिन सी पाया जाता है जो कि शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लेमन टी सेहत के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी काफी लाभकारी होता है।

दिन में दो से तीन बार लेमन टी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। लेकिन जरुरत से ज्यादा लेमन टी का सेवन करना अच्छा नहीं होता है। चलिए जानते हैं नींबू की चाय कैसे स्किन के लिए हैं फायदेमंद।

ग्लोइंग स्किन के लिए लेमन टी का इस्तेमाल
लेमन टी एंटी एजिंग की तरह काम करता है। नींबू की चाय का सेवन करने से स्किन जवां बनी रहती है। लेमन टी में विटामिन सी पाया जाता है, ऐसे में इसका सेवन से करने से स्किन ग्लो करती हैं। लेमन टी जगह आप लेमन टी फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेमन टी फेस मास्क का इस्तेमाल करने चेहरा फ्रेश बना रहता है। लेमन टी में नेचुरल एंटी सैप्टिक होते है जिसकी वजह से स्किन पर इंफेक्शन का खतरा कम बना रहता है।

डार्क सर्कल
महिलाएं डार्क सर्कल से काफी परेशान रहती हैं। डार्क सर्कल किसी भी महिला की खूबसूरती को कम कर देता है। अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान है तो टेमन टी का इस्तेमाल करें। डार्क सर्कल को कम करने के लिए लेमन टी बैग को फ्रिज में रखें। ठंडा करके इसे आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

सांस से बदबू और सफेद दांत
कई बार ब्रश करने के बाद भी सांसों से बदबू आती है। तो आप लेमन टी से कुल्ला कर अपनी सांसों की बदबू को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा लेमन टी से का इस्तेमाल कर दांतों का साफ कर सकते हैं।

बालों के लिए लेमन टी
हेल्दी और घने बाल हर महिला की चाहत होती हैं। बालों की देखभाल के लिए लेमन टी की पत्तियों काफी असरदार है। इसके लिए लेमन टी की पत्तियों को पानी में उबाल कर ठंडा करके मेंहदी में मिला लें। इसके बाद इस पानी को बालों में लगाएं। इससे बालों में चमक आती हैं। लेमन टी का इस्तेमाल करने से रुसी की समस्या भी कम हो जाती है। बालों की कंडीशनिंग के लिए लेमन टी का पानी बहुत ही असरदार है। अगर आपके बाल लंबे नहीं हो पाते हैं तो आप बालों में एलोवेरा और लेमन टी मिलाकर बालों में लगाएं इससे बाल तेजी से बढने लग जाएंगे।

झड़ते बालों के लिए लेमट टी
सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में आप लेमन टी के साथ अंडा मिला लें और अपने बालों में लगाएं इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। इसके अलावा आप नारियल तेल में लेमन टी ठंडा करके मिलाएं। इस मिश्रण से बालों की मालिश करें। हफ्ते में दो बार नारियल तेल और लेमन टी से बालों की मसाज करें। ऐसा करने से बालो घने और मुलायम होते है।

लेमन टी हेयर स्प्रे
लेमन टी में विटामिन सी पाया जाता है जो कि बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। बालो में ज्यादा हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करने से बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप लेमन टी को ठंडा करके बालों में स्प्रे करें इससे आपके बाल सुलझ जाएंगे। लेमन टी का सेवन करने से बालों की खूबसूरती बढ़ती हैं। क्योंकि लेमन टी का सेवन करने से बॉडी क्लीन रहती है जिसका असर बालों में देखने को मिलता है।

लेमन टी बनाने का तरीका
लेमन टी बनाना बहुत ही आसान होता है सबसे पहले पानी को उबालें। जैसे पानी उबलना शुरु करें उसमें थोड़ी सी चाय की पत्ती, नींबू का रस और अदरक डाल दें। अगर आपको मीठा लेमन टी पीना है तो आप इसमें शहद मिला सकते हैं। लेमन टी का इस्तेमाल आप सुबह और शाम किसी भी समय कर सकते हैं। लेमन टी गर्मी के मौसम में पीना चाहिए।

लेमन टी के नुकसान
लेमन की टी के कई फायदे लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है जिसे जानना बहुत जरुरी हैं। गर्भवती महिला को लेमन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खाली पेट लेमन टी का इस्तेमाल करने से पेट में गैस बन जाती है ऐसे में लेमन टी का इस्तेमाल खाली पेट ना करें। अगर आप स्तनपान करा रही तो भी आपको लेमन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
