Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्किन को हाइड्रेट करने के लिए सीरम या मॉइश्चराइजर? जानें क्या है आपके लिए बेस्ट
महिलाएं स्किन की देखभाल के लिए सीरम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। सीरम का इस्तेमाल स्किन के लिए पिछले कुछ सालों से किया जा रहा है। लेकिन बहुत ही महिलाओं को सीरम और मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता होता है।

सीरम को कैसे लगाना मॉइश्चराइजर के साथ लगाना या फिर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद , क्या सीरम फेस ऑयल की तरह काम करता है इन सबको लेकर महिलाओं के बीच काफी कन्फ्यूजन होती है। बता दें कि मॉइश्चराइजर और फेस सीरम डिफरेंट प्रोडक्ट है। चलिए जानते हैं फेस सीरम और मॉइश्चराइजर में अंतर और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

फेस सीरम क्या है
स्किन केयर रुटीन में सीरम का इस्तेमाल क्लींजिंग करने के बाद और मॉइश्चराइजर लगाने से पहले किया जाता है। सीरम में हाईली कॉन्सट्रेटेड एक्टिव इंग्रीडिएंट्स पाएं जाते हैं जो कि स्किन की गहराई तक नरिश करते हैं। सीरम में छोटे छोटे मॉल्यूल्स होते हैं जो कि स्किन को चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सीरम का इस्तेमाल कर चेहरे के मुंहासे, डार्क सर्कल और पिग्मेंटेशन को कम किया जाता है। सीरम लाइट वेट होता है इसलिए इसे मॉइश्चराइजर लगाने से पहले लगाया जाता है। सीरम का इस्तेमाल एंटी एजिंग के लिए किया जाता है।

मॉइश्चराइजर क्या है
सीरम और मॉइश्चराइजर में सेम इंग्रीडिएंट्स पाएं जाते है, लेकिन ये प्रोडक्ट सेम नहीं है। मॉइश्चराइजर का टेक्स्चर रिच होता जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। मॉइश्चराइजर सीरम की तुलना में अधिक क्रीमी होता है। मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल सीरम लगाने के बाद और सनस्क्रीन लगाने से पहले लगाया जाता है। स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी होता है। त्वचा की देखभाल के लिए रोजना मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

सीरम और मॉइश्चराइजर में अंतर
स्किन केयर रूटीन में सीरम और मॉइश्चराइजर बहुत जरुरी होता है। सीरम का इस्तेमाल कर एंटी एजिंग के लक्षणो को कम किया जा सकता है। वहीं स्किन को हाइड्रेट करने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। स्किन केयर के लिए दोनों प्रोडक्ट जरुरी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
