Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
स्किन, हेयर और नेल्स के लिए बेहद लाभदायक होते हैं विटामिन्स
आज के समय में हम सभी सिर्फ अपनी स्किन या हेयर पर ही पूरा फोकस नहीं करती हैं। बल्कि नेल्स का भी उतना ही ख्याल रखती हैं। अमूमन स्किन, नेल्स और हेयर के लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर फोकस करते हैं। लेकिन इसके अलावा जरूरी होता है कि हम विटामिन इनटेक पर भी ध्यान दें। इन विटामिन्स का ना केवल सेवन करना आवश्यक होता है, बल्कि इन्हें सीधे भी अप्लाई किया जा सकता है। अमूमन लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं या उन्हें पता ही नहीं होता है कि विटामिन्स उनकी स्किन, नेल्स व हेयर के लिए क्यों जरूरी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस विषय में बता रहे हैं-

हेयर, नेल्स और स्किन को विटामिन किस तरह प्रभावित करते हैं?
हेयर, नेल्स और स्किन की कमियों से निपटने के लिए विटामिन्स एक सप्लीमेंट्स के रूप में काम करते हैं। इन दिनों मार्केट में कई तरह के विटामिन रिच ब्यूटी प्रोडक्ट्स व ब्यूटी सप्लीमेंट्स भी मिलने लगे हैं। आज के समय में जब अत्यधिक जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ता प्रदूषण आपके बालों, स्किन और नाखूनों पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। इसके अलावा, खानपान और खराब लाइफस्टाइल भी आपकी ब्यूटी को प्रभावित करता है। ऐसे में विटामिन की कमी के कारण पतले बाल, डैमेज्ड स्किन और कमजोर नेल्स की समस्या हो सकती है। इस तरह अगर विटामिन्स को डाइट व ब्यूटी रूटीन में शामिल किया जाए तो कई पॉजिटिव इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।
विटामिन ए के फायदे
विटामिन ए एक एंटी-एजिंग एजेंट है जो स्किन को अधिक यंगर बनाते हैं। साथ ही, यह मुंहासों को भी कम करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। विटामिन ए की कमी से मुंहासे होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, विटामिन ए आपके स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है और आपके बालों को तेज़ी से बढ़ने में मदद करता है।
विटामिन बी के फायदे
विटामिन बी को नॉनमेलेनोमा स्किन कैंसर और प्रीकैंसरस ग्रोथ के जोखिम में कमी से जोड़ा गया है। लेकिन यह बालों और नाखूनों के लिए भी एक आवश्यक विटामिन है। जब विटामिन बी के सप्लीमेंट को शामिल किया जाता है तो यह आपके बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों के झड़ने को कम करता है।
विटामिन सी के फायदे
विटामिन सी एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार है। यह आपकी स्किन को अधिक ब्राइटन करता है और कोलेजन को बूस्ट अप करने में मदद करता है। विटामिन सी स्किन पिगमेंटेंशन को रोकने में भी मदद करता है।
बायोटिन या विटामिन बी 7 के फायदे
बायोटिन, जिसे विटामिन बी 7 के रूप में भी जाना जाता है, एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है जो शरीर को प्रोटीन के चयापचय में सहायता करता है। इतना ही नहीं, यह आपकी स्किन, हेयर और नेल्स को अधिक हेल्दी बनाने में मददगार है। जिन लोगों में बायोटिन की गंभीर कमी होती है, वे अक्सर बालों के झड़ने, एक्जिमा और कमजोर नाखूनों की समस्या का सामना करते हैं।
आयरन के फायदे
आयरन आपकी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने में रेड ब्लड सेल्स की सहायता करता है। नतीजतन, यह बालों के विकास सहित कई शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक है। आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है। इसलिए, पर्याप्त आयरन लेना बेहद आवश्यक होता है।
विटामिन ई के फायदे
विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और फाइन लाइन्स को रोकता है। यह एक्जिमा जैसी त्वचा की स्थिति को कम करने के लिए भी जाना जाता है। पानी में घुलनशील पोषक तत्व होने के कारण, विटामिन ई नेल बेड और नाखूनों के आसपास की त्वचा में नमी बढ़ाकर सूखे क्यूटिकल्स को फिर से जीवंत करने में मदद करता है। इसकी कमी से समय के साथ स्किन पर खुरदरे और पपड़ीदार पैच हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
